Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मणिपुर : महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग, भीड़ ने जलाया मुख्य आरोपी का घर
    देश

    मणिपुर : महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग, भीड़ ने जलाया मुख्य आरोपी का घर

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंफाल। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है। शुक्रवार (21 जुलाई) को मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह का घर जला दिया। वायरल वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाती नजर आई थी। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि घटना बीती 4 मई की है।

    बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर पर आग लगा दी, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं। पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है।

    जिस आरोपी के घर पर आग लगाई गई है उसका नाम हुईरेम हेरादास सिंह है. पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।

    मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए. घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी।

     

    Manipur violence the mob burnt the house of the main accused When the video of women being paraded naked went viral
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार और याचिकाकर्ता को नोटिस, 4 अगस्त को अगली सुनवाई
    Next Article दशरथ चंद्र को मिला राजस्व पर्षद के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.