Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सिगरेट देने से मना किया तो दुकानदार को मार दी गोली
    क्राइम

    सिगरेट देने से मना किया तो दुकानदार को मार दी गोली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी : यूपी के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां सिगरेट न देने पर एक पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव का है. बाइक पर आए दो बदमाशों ने 55 वर्षीय पान विक्रेता शारदा यादव से दुकान खोलकर सिगरेट देने को कहा, मना करने पर शारदा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, फिर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

    इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही हत्यारों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं.
    दरअसल, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में पलकहां मार्ग के पास शारदा यादव की पान की दुकान है. कल रात लगभग 1:30 बजे इस दुकान पर पहुंचे बाइक सवार बदमाश उनसे सिगरेट मांगने लगे. जिस पर शारदा ने दुकान बंद होने की बात कही. शारदा ने कहा कि अब सुबह ही सिगरेट मिलेगी.
    ये सुनते ही बाइक सवार भड़क उठे. उनकी शारदा यादव से कहासुनी होने लगी. अंत में बदमाशों ने शारदा को गोली मार दी. गोली शारदा के गले में लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं, गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया. जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

    घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. फिलहाल आज सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है. गांव में फोर्स लगाई गई है.

    घटनास्थल पर वाराणसी जोन के आला अधिकारी भी पहुंचे. एडीसीपी टी. सरवन ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमें गठित कर दी गई हैं. इसमें एसओजी के अलावा सर्विलांस टीम भी शामिल है. जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

    आक्रोश गोली घटना चौबेपुर थाना टीम तलाश फॉरेंसिक टीम बदमाशों बाइक वाराणसी शामिल सीसीटीवी स्टमार्टम हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में यहां भीषण अगलगी, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान व फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर खाक
    Next Article नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू-तेजस्वी को कोर्ट से मिली राहत, रखीं ये शर्त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    Latest Posts

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.