Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डॉ. मनमोहन सिंह का कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार, जानें क्या है प्रोटोकॉल? 
    जोहार ब्रेकिंग

    डॉ. मनमोहन सिंह का कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार, जानें क्या है प्रोटोकॉल? 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके आवास पर रखा गया है। कल रात एम्स से उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया गया। अब आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जहां खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कल किया जा सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा आज कांग्रेस की तरफ की जाएगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सरकारी संस्थानों में तिरंगा आधा झुका रहेगा।

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन सिंह को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। आइए आपको बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है।

    पूर्व PM के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है?

    भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान खास राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इसका मकसद देश के प्रति उनके योगदान और पद की गरिमा को सम्मानित करना होता है।

    अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है।

    इसके अलावा अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। यह सलामी राजकीय सम्मान के हाईएस्ट लेवल का प्रतीक मानी जाती है।

    पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन काफी सख्ती से किया जाता है। उनकी अंतिम यात्रा में आम जनता से लेकर गणमान्य व्यक्ति और राजनेता शामिल होते हैं।

    इसके अलावा अंतिम यात्रा में सैन्य बैंड और सशस्त्र बलों के जवान भी शामिल होते हैं और पारंपरिक मार्च करते हैं।

    कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?

    देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली के विशेष स्मारकीय स्थलों पर किया जाता है जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था। वहीं, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है। हालांकि अंतिम संस्कार का तरीका दिवंगत व्यक्ति और उनके परिजनों के धार्मिक विश्वासों के अनुसार होता है।

    आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में होता है, लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया संबंधित शख्स के गृह राज्य में भी हो सकती है। उनके अंतिम संस्कार में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होते हैं।

    एएनआई के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।”

    सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

    आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने बेलगावी में हो रही CWC की स्पेशल बैठक को रद्द कर दिया है और सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

     

    death Former Prime Minister funeral government Manmonhan singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया दुख; 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक

    Related Posts

    कारोबार

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.