Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! क्या खेल सकेंगे रंग?… जानें
    Facts

    होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! क्या खेल सकेंगे रंग?… जानें

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्णिमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रंगों का त्योहार होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है, जिसकी पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है. इस साल, यानी 2025 में, होली का महत्व और भी बढ़ जायेगा क्योंकि इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है, और इस बार यह होली की सुबह ही लग रहा है. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या इस ग्रहण के कारण होली के रंग में भंग पड़ेगा? क्या ग्रहण के समय व्याप्त निषेध के कारण रंगों का उत्सव प्रभावित होगा? आइये जानतें है.

    इस साल रंगों का त्योहार होली 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. होलिका दहन 13 मार्च की रात को किया जाएगा, जिसके बाद अगले दिन होली मनाई जाएगी. हालांकि, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा.

    कब लग रहा है पहला चंद्र ग्रहण 2025?

    साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानि 14 मार्च को लगेगा. ग्रहण का प्रारंभ सुबह 09:29 बजे से होगा और इसका समापन दोपहर 03:29 बजे होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा, जिसके दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है.

    क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया?

    अच्छी खबर यह है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए, यहां पर न तो चंद्र ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव होगा और न ही इसका कोई सूतक काल मान्य होगा. इसका मतलब है कि होली के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का कोई साया नहीं होगा. आप 14 मार्च को हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं और अपनों के साथ रंग और गुलाल खेल सकते हैं.

    होली पर होगा पूर्णिमा का स्नान-दान

    14 मार्च को होली के दिन फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान भी किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. जो लोग व्रत रखेंगे, वे 13 मार्च को चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और अगली सुबह स्नान-दान करेंगे. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और कथा सुनें. फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान करने के बाद दान दें और पितरों के लिए तर्पण आदि करें.

    Also Read :महाकुंभ 2025 में बनने वाला है चार विश्व रिकॉर्ड, जानें कैसे और कब ..

    Bhadra Kaal Colors of Holi Eclipse and Holi Eclipse Effect Festival of Colors Hindu festival Hindu Panchang Holi 2025 Holi Celebration Holika Dahan Importance of Holi Indian Culture Lunar Eclipse 2025 Phalguna Purnima Purnima Tithi religious festival Shubh Muhurat Vedic Astrology Vrat and Festivals ग्रहण और होली ग्रहण प्रभाव चंद्र ग्रहण 2025 ज्योतिष शास्त्र धार्मिक पर्व पूर्णिमा तिथि फाल्गुन पूर्णिमा भद्रा काल भारतीय संस्कृति रंगों का त्योहार व्रत और त्योहार शुभ मुहूर्त हिंदू त्योहार हिंदू पंचांग होलिका दहन होली 2025 होली उत्सव होली का महत्व होली के रंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक-इंटर की परिक्षाएं स्थगित, जानें नयी तारीख
    Next Article BJP ने एकलव्य प्रशिक्षण और शिक्षा प्रोत्साहन योजना पर हेमंत सरकार को घेरा

    Related Posts

    झारखंड

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025
    क्राइम

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

    June 15, 2025
    Latest Posts

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

    June 15, 2025

    एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

    June 15, 2025

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.