Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»न्यू ईयर 2025 का धमाकेदार स्वागत, होटल, रिसॉर्ट और क्लबों में तैयारियां जोरों पर, आज की रात जश्न में डूबेगी रांची
    जोहार ब्रेकिंग

    न्यू ईयर 2025 का धमाकेदार स्वागत, होटल, रिसॉर्ट और क्लबों में तैयारियां जोरों पर, आज की रात जश्न में डूबेगी रांची

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए झारखंड के विभिन्न होटलों, रिसॉर्ट्स और क्लबों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 31 दिसंबर की रात, रांची और आसपास के इलाकों में धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड सिंगर्स से लेकर डीजे नाइट्स तक का आयोजन होगा.

    रेडिशन ब्लू होटल में ग्रैंड पार्टी

    रांची के फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू में इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन का खास आयोजन किया जा रहा है. यहाँ ‘जबरदस्त बैंड’ के परफॉर्मेंस के साथ पार्टी की शुरुआत होगी, साथ ही कोलकाता की डांसर दीपशिखा घोष और मयूराक्षी गांगुली अपने डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर देंगी. टिकट की कीमत ₹12,999 है और यह आयोजन 700 लोगों के लिए सीमित होगा.

    रांची क्लब और जिमखाना क्लब में जश्न

    रांची क्लब में भी इस साल न्यू ईयर की धूम मचेगी. यहाँ डीजे ध्यान की धुन पर लोग रात 8 बजे से झूमते नजर आएंगे. क्लब में ग्लैमर, ग्लिटर, और गोल्ड थीम पर ड्रेस कोड रहेगा, और टेबल बुकिंग के लिए ₹1000 शुल्क लिया जाएगा. वहीं, रांची जिमखाना क्लब में ‘ओमेगा 2025’ थीम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा, जिसमें म्यूजिकल नाइट और डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा.

    कांके रिजॉर्ट और ली लैक सरोवर पोर्टिको में न्यू ईयर इव

    कांके रिजॉर्ट में न्यू ईयर इव की शुरुआत 31 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से होगी. यहाँ की टिकट की कीमत ₹2499 से शुरू होती है, जिसमें अनलिमिटेड खाना, मॉकटेल और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था होगी. ली लैक सरोवर पोर्टिको में भी ‘ग्लैम नाइट-2025’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्लीटर थीम और पैन-एशिया क्यूजीन के साथ मॉकटेल बार की व्यवस्था होगी.

    होटल बीएनआर में भी न्यू ईयर का जश्न

    हर साल की तरह इस साल भी होटल बीएनआर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा, जिसमें डीजे और लाइव म्यूजिक की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी. नए साल के इस जश्न को यादगार बनाने के लिए रांची और आसपास के इलाकों में सभी जगहों पर शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. लोग डांस, म्यूजिक, और लज़ीज खाने के साथ नए साल का स्वागत करेंगे.

    अनलिमिटेड खाना कांके रिजॉर्ट क्यूजीन क्लब ग्लिटर थीम ग्लैमर थीम जश्न जिमखाना क्लब डांसर डीजे दीपशिखा घोष नए साल सेलिब्रेशन न्यू ईयर 2025 पार्टी मयूराक्षी गांगुली मॉकटेल म्यूजिकल नाइट रांची रांची क्लब रिसॉर्ट रेडिशन ब्लू लाइव म्यूजिक ली लैक सरोवर पोर्टिको स्टेज परफॉर्मेंस होटल होटल बीएनआर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13 लाख की लूट व फायरिंग मामला : आईजी-डीआईजी ने किया घटनास्थल का दौरा, पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश
    Next Article जीजा और साली में संबंध बनाना गलत, पर बालिग है तो नहीं मान सकते अपराध; हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.