Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 11:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»Weather Update ठंडी हवाओं से कंपकंपा रहा झारखंड, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    गिरिडीह

    Weather Update ठंडी हवाओं से कंपकंपा रहा झारखंड, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर और तेज हो सकता है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर के और बढ़ने की चेतावनी दी है. झारखंड के नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां सर्द हवाएं और कम तापमान जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं.

    इन जिलों में शीतलहर के लिए सतर्कता के निर्देश

    मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, रामगढ़, और बोकारो जिलों में शीतलहर का सबसे अधिक असर रहेगा. इन जिलों में सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी. लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम घर से बाहर निकलने पर पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और सतर्क रहें.

    ला नीना का असर

    मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में पड़ रही यह कड़ाके की ठंड ‘ला नीना’ के प्रभाव का नतीजा है. साफ आसमान और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. इस स्थिति से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की संभावना है.

    तापमान का हाल

    झारखंड के प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जिसमें रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो वहीँ बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होगा. इसके अलावा देवघर, धनबाद, दुमका में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो सिमडेगा, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होगा.

    मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें. गर्म कपड़ों का उपयोग करें और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.

    अधिकतम तापमान गढ़वा गुमला चतरा झारखंड झारखंड मौसम झारखंड समाचार ठंड ठंड से बचाव ठंडी हवाएं तापमान न्यूनतम तापमान पलामू बोकारो मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ ला नीना लातेहार लोहरदगा शीतलहर सर्दी सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 December 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल
    Next Article हेमंत सोरेन आज से 2 दिवसीय संथाल दौरे पर, देवघर, बासुकीनाथ और भोगनाडीह जाएंगे, जानें पूरा कार्यक्रम

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.