Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 1 जून तक आंधी और बारिश की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 1 जून तक आंधी और बारिश की चेतावनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी हैI राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत महसूस हुईI वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई हैI मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में प्री-मॉनसून एक्टिविटी बढ़ रही हैI राजधानी रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36I4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0I6 डिग्री कम रहाI वहीं न्यूनतम तापमान 22I2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाI जमशेदपुर में बारिश का असर साफ दिखाI यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रांची से भी कम थाI दूसरी तरफ मेदिनीनगर में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है, लेकिन वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गईI मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2I8 डिग्री कम हुआ हैI

    1 जून तक आंधी और बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 मई से 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता हैI रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैंI इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैI मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती हैI इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैI हालांकि तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई हैI

    अभी केरल नहीं पहुंचा मॉनसून

    मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया हैI फिलहाल मॉनसून अंडमान-निकोबार और केरल के बीच अटका हुआ हैI हालांकि केरल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैI मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून 29 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंच सकता हैI अगर ऐसा होता है, तो झारखंड में मॉनसून 14 से 17 जून के बीच दस्तक दे सकता हैI

    इस बार सामान्य से कमजोर रह सकता है मॉनसून

    मौसम विभाग ने अल नीनो के असर का भी जिक्र किया हैI विभाग के मुताबिक इस बार अल नीनो की वजह से मॉनसून सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता हैI इसका असर बारिश की मात्रा पर पड़ सकता हैI हालांकि फिलहाल प्री-मॉनसून बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जरूर बढ़ गई हैI

    Also Read : 9 महीने का इंतजार खत्म, 10 हजार सहायक आचार्यों को जून के पहले सप्ताह से मिलेगा वेतन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 महीने का इंतजार खत्म, 10 हजार सहायक आचार्यों को जून के पहले सप्ताह से मिलेगा वेतन
    Next Article रांची के 323 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी तस्वीर, गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.