Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 21 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 21 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। इस बीच राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में ठंड भी बढ़ी है। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। सुबह से अभी दोपहर तक चारों तरफ कोहरा छाए हुए है, जिससे ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है।

    रांची मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक राजधानी समेत राज्यभर में मौसम सर्द रहेगा। इस दौरान कोहरा छाया रहेगा और हल्के बादल के छाने के भी आसार है, जो अगले 21 जनवरी तक छाए रहेंगे, जिसका असर राज्य के दक्षिणी भाग में अधिक होगा।

    रांची में तापमान में गिरावट आयी है। राजधानी रांची में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में सुबह में भी लोग गाड़ी की हेडलाइट ऑन कर चलते नजर आये। रांची में धूप नजर नहीं आ रही। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो और खूंटी जिले में सुबह से कोहरा नजर आ रहा है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार जिले में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान पर असर पड़ सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा का रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत
    Next Article एनआईए मिसिर दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू से कर रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.