Ranchi : छठ महापर्व की पावन शुरुआत हो चुकी है। आज खरना के दिन पूरे झारखंड में तैयारियां चरम पर हैं। बाजारों में पूजन सामग्री और खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम ने करवट ली है। खरना के दिन कई इलाकों में बारिश की संभावना से छठ की तैयारियों में बाधा आ सकती है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
आज झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। संथाल परगना को छोड़कर गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है। रांची समेत बाकी हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में बादल के साथ मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI)
शहरों का तापमान और हवा की गुणवत्ता इस प्रकार है। रांची में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जमशेदपुर में 33 और 23 डिग्री, धनबाद में 33 और 23 डिग्री तथा बोकारो में 32 और 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। AQI के मुताबिक रांची में 126, जमशेदपुर में 137, धनबाद में 134 और बोकारो में 110 है, यानी हवा मध्यम से खराब स्तर पर बनी हुई है।

छठ पूजा के बाद मौसम में बदलाव
छठ पूजा खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव आएगा। 28 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी का दबाव कम हो जाएगा और अंडमान के पास बना चक्रवात भी कमजोर पड़ जाएगा। मौसम पूरी तरह सूखा हो जाएगा, तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरेगा और सुबह-शाम ठंड बढ़ जाएगी।
पिछले 24 घंटों का अपडेट
पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जगह डाल्टनगंज रही जहां तापमान 34.2 डिग्री पहुंचा, जबकि सबसे ठंडी जगह लातेहार रही जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई और मौसम सूखा रहा।
Also Read : छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

