Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 12:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में, CM हेमंत सोरेन होंगे साथ
    झारखंड

    वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में, CM हेमंत सोरेन होंगे साथ

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वोटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में I.N.D.I.A. गठबंधन द्वारा शुरू की गई “वोटर अधिकार यात्रा” का सोमवार को पटना में समापन हो रहा है। यह यात्रा 17 अगस्त को बिहार से शुरू हुई थी और इसका नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे हैं।

    आज पटना के गांधी मैदान से लेकर हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक यह मार्च निकाला जाएगा। राजद ने इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की है। राजधानी की प्रमुख सड़कों, खासकर वीरचंद पटेल पथ, गांधी मैदान और हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर लगाकर माहौल बनाया गया है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि इस यात्रा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और NDA की नींद उड़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि आज पटना में इंडिया गठबंधन की एकता का शक्ति प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के CM हेमंत सोरेन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

    राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘वोट की चोरी’ को रोकना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस यात्रा को खूब समर्थन दिया है। तेजस्वी यादव ने संकल्प लिया है कि बिहार में एक भी वोट की चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने पहले आधार कार्ड को मतदाता पहचान के लिए मानने से इनकार किया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उसे स्वीकार करना पड़ा। साथ ही, 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की जानकारी भी कोर्ट के दबाव में सार्वजनिक की गई।

    यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि गुजरात के एक नेता का नाम बिहार के मतदाता सूची में कैसे जुड़ा। उन्होंने कहा, “हम वोट की डकैती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि मार्च गांधी मैदान से डाकबंगला तक जाएगा और इसके लिए प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। इस मार्च में टीएमसी सांसद युसूफ पठान, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत और एनसीपी की सुप्रिया सुले सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

    Also Read : तियानजिन SCO समिट : मोदी, पुतिन और शी की मुलाकात, वैश्विक मंच पर गर्मजोशी की तस्वीर

    Bihar breaking news Bihar Latest News bihar patna news CM hemant soren CM Hemant Soren will be present in the conclusion of Voter Rights Yatra Conclusion of Voter Rights Yatra Congress Rahul Gandhi Rjd RJD and Congress RJD News RJD-Congress Tejaswi Yadav Voter Rights Yatra Voter Rights Yatra concludes today in Patna कांग्रेस तेजश्वी यादव बिहार पटना न्यूज़ बिहार ब्रेकिंग न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज रजेडी रजेडी और कांग्रेस रजेडी न्यूज़ रजेडी-कांग्रेस राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन में सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतियानजिन SCO समिट : मोदी, पुतिन और शी की मुलाकात, वैश्विक मंच पर गर्मजोशी की तस्वीर
    Next Article भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जीडीपी में उछाल, सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

    Related Posts

    गिरिडीह

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025
    झारखंड

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया

    September 1, 2025
    Latest Posts

    तियानजिन में SCO देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

    September 1, 2025

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025

    झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया

    September 1, 2025

    भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जीडीपी में उछाल, सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.