Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Sep, 2025 ♦ 2:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु में भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी
    खेल

    IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु में भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेंगलुरु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा, लेकिन जीत के जश्न में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ ने खुशी को मातम में बदल दिया। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और 47 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद RCB, स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कर्नाटक सरकार की जमकर आलोचना हुई। RCB ने पहले मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया।

    विराट कोहली ने जताया दुख

    चार महीने बाद, RCB के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी। RCB के आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनकी पोस्ट में लिखा गया, “4 जून का दिन हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे दुखद दिन बन गया। यह हमारी सबसे बड़ी खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन यह त्रासदी में बदल गया। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया और उन प्रशंसकों के लिए जो घायल हुए। यह दुख अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।”

    “Nothing in life really prepares you for a heartbreak like June 4th. What should’ve been the happiest moment in our franchise’s history… turned into something tragic. I’ve been thinking of and praying for the families of those we lost… and for our fans who were injured. Your… pic.twitter.com/nsJrKDdKWB

    — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 3, 2025

    विराट का RCB के साथ 18 साल का रिश्ता

    विराट कोहली 2008 से RCB के साथ जुड़े हैं। उन्होंने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 8661 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 है, जिसमें 771 चौके और 291 छक्के शामिल हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर RCB को पहला IPL खिताब दिलाया।

    Also Read : शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव, बताया- खाना खाना भी है चुनौती

    IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु में भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी Virat Kohli breaks silence on stampede in Bangalore after IPL 2025 win
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव, बताया- खाना खाना भी है चुनौती
    Next Article CM नीतीश ने किया पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण, विष्णुपद मंदिर में की पूजा

    Related Posts

    देश

    शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव, बताया- खाना खाना भी है चुनौती

    September 3, 2025
    खेल

    झारखंड की आदिवासी बेटियों ने नॉर्वे में लहराया भारत का परचम, होमलेस फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम

    September 3, 2025
    कारोबार

    बढ़त के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, फिर अचानक आई गिरावट

    September 3, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर स्टॉकयार्ड में बड़ा हादसा, बैटरी बदलते ही धू-धूकर जली कार…

    September 3, 2025

    गांडेय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमीम अख्तर गिरफ्तार, वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर की ठगी

    September 3, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, अपराधियों ने की तीन राउंड फा’यरिंग

    September 3, 2025

    रिनपास का शताब्दी समारोह 4 सितंबर को, CM हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    September 3, 2025

    CM नीतीश ने किया पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण, विष्णुपद मंदिर में की पूजा

    September 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.