Simdega : सिमडेगा के वार्ड नंबर 12 में नगर परिषद द्वारा बीच मोहल्ले में कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में कचरा डालना गलत है। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कचरा इंदौर स्टेडियम के पास फेंका जा रहा है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग व्यायाम और खेलकूद के लिए आते हैं। अब वहां भी कचरे की बदबू पहुंच रही है, जिससे खिलाड़ियों और आसपास के लोगों को समस्या हो रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 15 दिनों में कचरा हटाया नहीं गया, तो भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ने पर उपायुक्त कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

Also Read : तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा के लिए की सरकार से मदद की मांग, कहा – ‘जयचंद मेरी ह’त्या करवाना चाहता है’
Also Read : रांची में गुरुनानक जयंती पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था… जानिए डिटेल्स
Also Read : पत्थर कारोबारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में हड़कंप
Also Read : बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

