Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 9:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»विजया एकादशी 24 फरवरी को, इस तरह व्रत करने से सभी कष्ट हो जायेंगे दूर!
    Facts

    विजया एकादशी 24 फरवरी को, इस तरह व्रत करने से सभी कष्ट हो जायेंगे दूर!

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 23, 2025Updated:February 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एकादशी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फाल्गुन कृष्ण पक्ष, सोमवार को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की आराधना से सभी कष्टों का निवारण होता है और जीवन में विजय, सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। एकादशी तिथि फरवरी 23 को 1:55 पी एम से प्रारम्भ होगी, जो फरवरी 24 को 1:44 पी एम तक रहेगी। विजया एकादशी का व्रत हर प्रकार की बाधाओं और संकटों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। पद्म पुराण के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने भी लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले इसी व्रत का पालन किया था, जिससे उन्हें विजयश्री की प्राप्ति हुई थी।

    व्रत पारण टाइम:

    25 फरवरी को, पारण समय – सुबह (06:50 से 09:08), पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 12:47बजे।

    मुहूर्त : 

    ब्रह्म मुहूर्त 05:11 एएम से 06:01 एएम अभिजित मुहूर्त 12:12 पी एम से 12:57 पी एम विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:15 पी एम गोधूलि मुहूर्त 06:15 पी एम से 07:40 पी एम अमृत काल 02:07 पी एम से 03:45 पी एम

    पूजाविधि :

    व्रती को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करना चाहिए। भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप जलाकर करें और पुष्प, फल, तुलसी दल, और पंचामृत से पूजा करें। हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु से व्रत सफलतापूर्वक पूर्ण होने की प्रार्थना करें। व्रती को निराहार या फलाहार रहना चाहिए और अन्न का सेवन वर्जित होता है। रात में भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करना चाहिए।

    उपाय: 

    इस दिन विष्णु सहस्रनाम या विष्णु स्तोत्र का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

    विजया एकादशी कथा:

    पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम जब लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र पार करने का उपाय ढूंढ़ रहे थे। इसी दौरान महर्षि वशिष्ठ के निर्देश पर उन्होंने विजया एकादशी का व्रत किया। इस व्रत के प्रभाव से ही उन्हें लंका पर विजय प्राप्त हुई और माता-सीता को रावण के बंदीगृह से मुक्त कराया।

    व्रत का महत्व:

    यह व्रत सभी पापों को नष्ट करने वाला और समस्त इच्छाओं की पूर्ति करने वाला माना गया है। इसे करने से जीवन में हर कार्य में सफलता और विजयश्री की प्राप्ति होती है। विष्णु भगवान की कृपा से मन, वचन और कर्म से शुद्धि प्राप्त होती है। पंडित पुरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास होता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है और जीवन में हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।

    Also Read : IND vs PAK के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानें FREE में कहां देख पाएंगे LIVE MATCH

    1:44 PM 1:44 पी एम 1:55 PM 1:55 पी एम Ekadashi date Fast February 23 February 24 freedom from crises freedom from sins Hindu religion liberation from obstacles lord ram Lord Vishnu Monday Padma Purana peace Phalguna Krishna Paksha Prosperity removal of suffering salvation significance of the fast victory victory over Lanka Vijaya Ekadashi Vijayashree worship आराधना एकादशी तिथि कष्ट निवारण पद्म पुराण पापों से मुक्ति फरवरी 23 फरवरी 24 फाल्गुन कृष्ण पक्ष बाधाओं से मुक्ति भगवान राम भगवान विष्णु मोक्ष लंका पर विजय विजय विजयश्री विजया एकादशी व्रत व्रत महत्व शांति संकटों से मुक्ति सुख-समृद्धि सोमवार हिन्दू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जिला में बदले गए 7 थाना प्रभारी, देखें सूची
    Next Article शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आ’ग, एक की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.