Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 7:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शातिर चोर धराया, सात बाइक बरामद
    जामताड़ा

    शातिर चोर धराया, सात बाइक बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शातिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा थाना पुलिस को बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद की. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसमें विशेष टीम का गठन किया गया था.

    आज (गुरुवार) सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जामताड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन किया था. पुलिस को मिली एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर, टीम ने बुधवार को जामताड़ा-धनबाद हाईवे के पोसोई मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा. जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक शख्स को पकड़ लिया गया.

    पूछताछ में यह शख्स शातिर अपराधी सहवान अंसारी के रूप में पहचाना गया, जो जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सात मोटरसाइकिलों को बरामद किया. इनमें से एक हीरो सुपर स्पेलण्डर (काले रंग) और छह हीरो रमेलंडर (काले रंग) शामिल हैं. तीन बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए थे, जबकि चार अन्य बाइकें बिना नंबर की थीं.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी का अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस के जासूसों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि समय पर सूचनाएं मिल सकें और सख्त कार्रवाई की जा सके.

    इस सफलता से जामताड़ा पुलिस ने यह संदेश दिया है कि बाइक चोरी जैसी घटनाओं पर अब पूरी तरह से नियंत्रण रखा जाएगा.

    Also Read : प्रीतिश नंदी और नीना गुप्ता का कड़वा अतीत nidhan पर कहा “आत्मा को शांति न मिले”…

    Also Read : कांग्रेस महासचिव ने बिजली विभाग को चेताया, दिया अल्टीमेटम

    bike theft bike thief exposed crackdown on thefts cunning criminal fake number plates Jamtara district Jamtara Police Jamtara police station Jamtara-Dhanbad highway police arrest police informants police operation Police Superintendent police team Posoi Mor raids recovered motorcycles Sevan Ansari special team stolen motorcycles Sub Divisional Police Officer अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीCunning bike thief घटना पर अंकुश चोरी की मोटरसाइकिल छापेमारी जामताड़ा जिला जामताड़ा थाना जामताड़ा धनबाद हाईवे जामताड़ा पुलिस पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यवाही पुलिस गिरफ्तारी पुलिस जासूस पुलिस टीम पोसोई मोड़ फर्जी नंबर प्लेट बाइक चोर का खुलासा बाइक चोरी मोटरसाइकिल बरामद विशेष टीम शातिर अपराधकर्मी शातिर बाइक चोर सेवान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस महासचिव ने बिजली विभाग को चेताया, दिया अल्टीमेटम
    Next Article रेलवे की इंस्पेक्शन ट्रेन में लगी आ’ग, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.