Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 11:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, संविधान पार्क संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप का देश में अनुपम उदाहरण
    जोहार ब्रेकिंग

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, संविधान पार्क संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप का देश में अनुपम उदाहरण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा है कि संविधान से जुड़ी संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप में देशभर में यह अनुपम उदाहरण है।

    श्री धनखड़ ने आज सुबह संविधान उद्यान में निर्मित संविधान के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया। संविधान उद्यान भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से विशेष रूप से संवाद कर संविधान के मूर्तरूप की इस पहल के लिए उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि आजादी के बाद इस तरह की यह अनूठी पहल राजस्थान में उनके प्रयासों से ही संभव हो पाई है। उन्होंने राजभवन में चरखा कातते महात्मा गांधी की उस प्रतिमा की भी सराहना की जिसने स्वदेशी के जरिए आजादी आंदोलन को गति प्रदान करने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने इस प्रतिमा, मयूर स्तम्भ और महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ ‘विश्रांति‘ मुद्रा में निर्मित प्रतिमा के समक्ष फोटो भी खिंचवाया।

    उपराष्ट्रपति ने संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, संविधान निर्माण के बाद उसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा और मूल संविधान की प्रति पर शांति निकेतन के सुप्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस द्वारा निर्मित भारतीय संस्कृति से संबद्ध कलाकृतियों से जुड़े मूर्तिशिल्प, छायाचित्रों, मॉडल्स आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। संविधान ग्रंथ के आवरण की निर्मित कलाकृति और उद्धेशिका के मूर्तिशिल्प के पास भी उन्होंने फोटो खिंचवाई।

    श्री धनखड़ ने संविधान उद्यान में प्रदर्शित उस शिल्प की भी विशेष सराहना की जिसमें संविधान निर्माण के बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान की प्रति भेंट कर रहे हैं। इसी तरह उन्होंने प्रथम संविधान सभा, संविधान की प्रति में उकेरे गए भारतीय संस्कृति के कला-रूपों, स्वाधीनता सेनानियों, महिलाओं की आजादी में रही भूमिका आदि से जुड़े मूर्तिशिल्प, मॉडल्स और छाया छवियों की भी विशेष रूप से सराहना की।

    राज्यपाल के प्रमुख विषेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को संविधान उद्यान के निर्माण और इसमें प्रदर्शित मूर्तिशिल्प, मॉडल्स तथा अन्य कला-रूपों के बारे विस्तार से जानकारी दी। उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता भी इस दौरान मौजूद थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार, भेजा जेल
    Next Article रूम हीटर से कमरे में लगी आग से वृद्ध की मौत

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.