Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 9:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाला वैतरणी पुल जर्जर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
    चाईबासा

    झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाला वैतरणी पुल जर्जर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैतरणी पुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला ऐतिहासिक वैतरणी पुल अब गंभीर खतरे की स्थिति में पहुंच चुका है। एनएच-20 पर स्थित यह पुल इलाके की सामाजिक, व्यापारिक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन फिलहाल इसकी हालत बदहाल है। पुल पर गड्ढों की भरमार है, लोहे के सरिए बाहर झांक रहे हैं और सुरक्षा दीवार तक टूट चुकी है।

    बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने इस पुल का निरीक्षण किया और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर इसकी मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो भाजपा इस पुल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।

    गगराई ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि हल्के वाहनों के गुजरने से पुल कांपता है और भारी वाहनों के चलने पर पुल की हालत और भी खतरनाक हो जाती है। उन्होंने सरकार को लापरवाह बताते हुए कहा कि यह पुल, जो कभी जीवनदायिनी था, अब मौत का रास्ता बनता जा रहा है।

    स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण पुल की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने श्रमदान कर पुल को अस्थायी रूप से उपयोग लायक जरूर बनाया है, लेकिन स्थायी मरम्मत के बिना यह जोखिम भरा बना हुआ है।

    भाजपा ने साफ कर दिया है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो सड़क से संघर्ष तक का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

    Also Read :धोती पकड़कर भागे मंत्री और विधायक… जानें क्यों 

     

    एनएच 20 ओड़िशा क्षेत्रीय विकास चाईबासा जर्जर पुल झारखंड झारखंड राजनीति धरना प्रदर्शन पुल की मरम्मत पुल दुर्घटना खतरा पुल निरीक्षण प्रशासनिक लापरवाही बडकुंवर गगराई बुनियादी ढांचा भाजपा भाजपा चेतावनी वैतरणी पुल श्रमदान सड़क आंदोलन स्थानीय युवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोती पकड़कर भागे मंत्री और विधायक… जानें क्यों
    Next Article पलामू रेंज में संगठित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टरों पर घोषित होगा इनाम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025
    झारखंड

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025
    Latest Posts

    13 अक्टूबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं करेंगी उपवास

    October 12, 2025

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025

    13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    October 12, 2025

    कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला

    October 12, 2025

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.