Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 5:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : 3 लोगों ने हाई-पॉवर एयर कंप्रेसर से लड़के के शरीर में भरी हवा, असहनीय दर्द के बाद मौत
    देश

    उत्तर प्रदेश : 3 लोगों ने हाई-पॉवर एयर कंप्रेसर से लड़के के शरीर में भरी हवा, असहनीय दर्द के बाद मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक चौंकाने वाली और बेरहमीपूर्ण घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर 3 लोगों ने हाई-पॉवर एयर कंप्रेसर से 16 वर्षीय लड़के के रेक्टम में हवा डाली, जिससे लड़के की मौत हो गई है। इस बेरहमीपूर्ण कृत्य ने लड़के के आंतरिक अंगों को बहुत नुकसान पहुंचाया था। 2 दिन तक असहनीय दर्द सहने के बाद बरेली के अस्पताल में लड़के ने दम तोड़ दिया।

    लड़के की मौत के बाद 22 से 26 साल की बीच की उम्र के तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अब तक ऐसे विचित्र अपराध के पीछे का मकसद पता नहीं चल सका है।

    लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक उनका बेटा एक राइस मिल में काम करता था। शिकायत में लिखा गया है, “4 मार्च को जब मेरा बेटा खाना खाने की तैयारी कर रहा था, तभी 3 मजदूरों अमित, सूरज और कमलेश ने मेरे बेटे को पकड़ लिया। अमित और सूरज ने उसे पकड़ा और कमलेश ने उसके रेक्टम के जरिए उसके शरीर में राइस मिल के एयर कंप्रेसर से हवा डाली।”

    चूंकि स्थानीय डॉक्टर इस अजीब किस्म के केस को हैंडल नहीं कर पा रहे थे, लिहाजा लड़के को पीलीभीत के जिला अस्पताल में भेज दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बाद में शनिवार को उसकी मौत हो गई।

    एसएचओ एस.सिंह ने कहा, “तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

    Crime news Latest news National news Up news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सदर अस्पताल के छत से गिरा लिफ्टमैन, मौके पर मौत, परिजनों ने बताया साजिश
    Next Article शादीशुदा भतीजी से थे संबंध, धोखा देने पर शख्स ने चाकू से गोद कर दी हत्या

    Related Posts

    देश

    दिल्ली में तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर रोक, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.