Johar Live Desk : आजकल ज्यादातर लोग पैसों के लेनदेन के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं। Google Pay, PhonePe और PhonePeजैसे ऐप्स से सभी ट्रांजैक्शन किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेमेंट करते समय पैसा आपके अकाउंट से कट तो जाता है, लेकिन सामने वाले के अकाउंट में नहीं पहुंचता। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं।
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जानिए UPI ट्रांजैक्शन फेल क्यों होता है और पैसा कट जाने पर क्या करना चाहिए:
क्यों फेल होता है UPI ट्रांजैक्शन?
- कई बार बैंक सर्वर पर अधिक लोड होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है।
- कमजोर इंटरनेट कनेक्शन भी पेमेंट फेल होने का कारण हो सकता है।
- इन स्थितियों में पैसा अकाउंट से कट सकता है, लेकिन ट्रांसफर नहीं होता।
रिफंड कब मिलता है?
- आमतौर पर फेल ट्रांजैक्शन के बाद कुछ घंटों में पैसा वापस मिल जाता है।
- यदि नेटवर्क या सर्वर में दिक्कत है, तो इसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं।
- किसी-किसी मामले में रिफंड में 3 से 5 दिन भी लग सकते हैं।
- लेकिन पैसा आपको वापस जरूर मिलता है।
शिकायत कहां और कैसे करें?
- सबसे पहले ऐप में जाकर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें।
- पैसा वापस न मिलने पर ऐप के हेल्प या सपोर्ट सेक्शन में शिकायत दर्ज करें।
- अगर ऐप से मदद न मिले तो आप अपने बैंक में शिकायत कर सकते हैं।
- बैंक में शिकायत करते समय UPI ट्रांजैक्शन नंबर जरूर दें।
- बैंक को 30 दिनों के अंदर रिफंड देना होता है।
ध्यान रखने लायक बातें
- ट्रांजैक्शन फेल होने पर तुरंत दोबारा पेमेंट न करें।
- हर पेमेंट का स्क्रीनशॉट या ट्रांजैक्शन आईडी संभालकर रखें।
Also Read : शिक्षक और स्टॉकमैन निकले लश्कर-ए-तैयबा के मददगार, उपराज्यपाल ने किया बर्खास्त