Jamshedpur : जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूईलाडूंगरी राधाकृष्णा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय निवासी लोचन कुमार पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। साथ ही मौके पर रेकी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीड़ित लोचन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका एक वॉशिंग सेंटर है और उनका पहले रविखेरा नामक व्यक्ति से विवाद हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविखेरा और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उन पर गोली चलाई। लोचन हमलावरों को पहचानते हैं, लेकिन उनका नाम नहीं जानते।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों
Also Read : भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य
Also Read : रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2, जल्द रखी जाएगी आधारशिला
Also Read : आज खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी भी लेंगे हिस्सा
Also Read : बिहार में मतदाता सूची अपडेट का कार्य अंतिम चरण में, 1 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट
Also Read : भारत सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में महसूस हुए भूकंप के झटके
Also Read : झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने की तैयारी, सरकार लाएगी नया विधेयक
Also Read : पटना में फिर हुई फा’यरिंग, झोपड़पट्टी के पास महिला घायल