Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 7:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस की झांकियों में झलकेंगे राज्य की विशिष्टता : मुख्य सचिव
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस की झांकियों में झलकेंगे राज्य की विशिष्टता : मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • गणतंत्र दिवस 2020 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक
    • सभी सचिव झांकियों की रूपरेखा बनाने से लेकर उसके प्रदर्शन तक की करें मॉनिटरिंग

    रांची: मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने गणतंत्र दिवस 2020 पर प्रदर्शित होनेवाली राज्य से जुड़ी झांकियों को लीक से हटकर बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परंपरागत ढंग से झांकियों के प्रदर्शन की परिपाटी से अलग हटकर इस बार कुछ नया करें। झांकियां अनोखी हों तथा उसमें राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पारंपरिक तथा भाषायी झलक की विशिष्टता दिखाई पड़े। मुख्य सचिव ने उक्त बातें झारखंड मंत्रालय में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के सचिवों और अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहीं।

    मुख्य मकसद आम आवाम की सुरुचिपूर्ण भागीदारी है

    मुख्य सचिव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के आयोजन का मूल मकसद आम आवाम की उसमें सुरुचिपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसलिए जरूरी है कि परेड से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों में राज्य की जीवन्त तस्वीर झलके। उन्होंने विभिन्न विभागों से इसी लाइन पर तैयारी करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस बड़े आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर बल दिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आड्रे हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सहमति देते हुए उन्होंने कला एवं संस्कृति विभाग को उसमें राज्य के अच्छे कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि आयोजन ऐसा हो कि आम लोग उसका आनन्द उठा सकें।

    विभागों की झांकियों में झलकेगा उनका काम

    गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न विभाग अपने अच्छे कामों को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदिम जनजातियों को दी गई पेयजल सुविधा पर आधारित झांकी पेश करेगा। ग्रामीण विकास विभाग जोहार योजना को प्रदर्शित करेगा। ऊर्जा विभाग सौर ऊर्जा से संचालित पंप से सिंचाई करते किसानों को दिखाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग डिजिटल लर्निंग पर, तो कृषि विभाग पशुपालन, मछली पालन आदि पर समेकित झांकी प्रदर्शित करेगा। खेल-कूद विभाग की आर्चरी पर आधारित जीवंत झांकी की योजना है। उद्योग विभाग बांस मिशन से जुड़ी झांकी पर काम करेगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि झांकी में बांस के विभिन्न उत्पादों के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव आदि का भी समायोजन करें। उन्होंने कहा कि इससे बांस मिशन के तहत बांस के दरवाजे-खिड़कियां, फर्नीचर से लेकर सजावटी और घरेलू जरूरत के सामान के उत्पादन की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। उन्हें पता चलेगा कि बांस निर्मित सामान कितने उपयोगी, टिकाऊ तथा कम लागत वाले हैं। इसी तरह अन्य विभागों ने भी अपनी झांकियों की रूपरेखा बैठक में बताई।

    म्यूजिकल बैंड के साथ निकलेगी प्रभातफेरी

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रांची और उप राजधानी दुमका में निकलनेवाली प्रभातफेरी के साथ इस बार मुख्य सचिव के निर्देश पर म्यूजिकल बैंड पार्टी की दो से तीन टीमें भी शामिल रहेंगी। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई और माल्यार्पण कार्यक्रमों को लेकर आयुक्तों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं परेड कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए उसमें सेना व पुलिस के जवानों द्वारा बाइक आदि से किए जानेवाले विभिन्न करतबों को शामिल करने पर बल दिया। इसके अलावा समारोह स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था सहित गणमान्य लोगों के बैठने आदि को लेकर भी व्यापक निर्देश दिए गए।

    बैठक में ये थे शामिल : मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी पीआरके नायडू, प्रधान सचिव एपी सिंह, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सचिव केके सोन, सचिव श्रीमती आराधना पटनायक, सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव सुनील कुमार, सचिव अबू बकर सिद्दीख पी, सचिव प्रवीण टोप्पो, सचिव के रवि कुमार, सचिव प्रशांत कुमार, एडीजी अजय कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : छह वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को गिरफ्तार
    Next Article मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई दीपिका की फिल्म छपाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    जमशेदपुर

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025
    Latest Posts

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    स्वर्णरेखा नदी से बरामद युवती की बॉडी की हुई शिनाख्त, कौन है… जानें

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.