Khunti : अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में शुक्रवार को एतवा सोय (18 ) ने अपने चाचा सामू सोय (25 ) की ईंट से सिर कुचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित एतवा सोय को शक था कि चाचा सामू सोय का उसकी मां के साथ अवैध संबंध था। आक्रोश में आकर उसने अपने चाचा की हत्या कर डाली।
घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक कुंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित भतीजा एतवा सोय को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त ईंट, आरोपित का खून से सनी टी-शर्ट तथा खून लगी मिट्टी का नमूना बरामद किया।
Also Read : जामताड़ा में रौनियार वैश्य सभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, नई जिला कमेटी का गठन

Also Read : दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 70 हजार रुपये समेत मोबाइल लूटा
Also Read : छठ के बाद बिहार चुनाव में जुटेंगे झारखंड राजद के नेता: कैलाश यादव
Also Read : जमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री
Also Read : 12 नये DSP राजगीर में तप कर हुए तैयार, ADG विजी बोले- जनता की सेवा ही असली लक्ष्य

