Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आपसी विवाद में गोली चलने से दो युवक घायल, हालत गंभीर
    झारखंड

    आपसी विवाद में गोली चलने से दो युवक घायल, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः आदिम जनजाति के युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं. दोनों की हालत गंभीर है. आपसी विवाद में गोली चलने से यह घटना घटी है. घटना बारेसाड़ थाना क्षेत्र के मायापुर हेठडीह गांव की है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में आदिम जनजाति समुदाय के युवक सोहन वृजिया और ज्ञान वृजिया को बीती रात गोली लग गई है. दोनों की स्थिति गंभीर है. आज सुबह पुलिस की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए गारू अस्पताल लाया गया है.

    दरअसल हेठडीह गांव के विनोद वृजिया से गांव के दोनों युवकों सोहन और ज्ञान का विवाद काफी पहले से चल रहा था. बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में इन लोगों का विवाद था. इसी विवाद को लेकर बीती रात ज्ञान और सोहन को देसी बंदूक से गोली मारी गई. जिससे दोनों युवक घायल हो गए. युवकों का आरोप है कि विनोद वृजिया ने ही दोनों को गोली मारी है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों घायलों को कब्जे में लिया. इसके बाद दोनों को गारू अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद आरोपी का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है. घटना के बाद ग्रामीण कई प्रकार के चर्चे भी कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. ग्रामीणों की माने तो आरोपी पर पहले भी कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी पिंकू पांडेय गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article दुमका : चोरी के प्रयास कर रहे एक युवक की ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट पीटकर की हत्या, मृतक की पहचान नहीं

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.