Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 4:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार के लोगों का हाल-बेहाल
    झारखंड

    सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार के लोगों का हाल-बेहाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : चिनिया में शनिवार देररात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना का शिकार हुए युवकों में से एक के घर बहन की बारात आई हुई थी। रविवार की सुबह बहन की डोली निकलने वाली थी। दुर्भाग्य से भाई का जनाजा निकला। घटना चिनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलयती खैर में हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ते में खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही इनकी मौत हो गई। रात करीब 2 बजे यह घटना घटी। सूचना पाकर चिनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने लाई ।

    दोनों युवकों की पहचान चिनिया के टोला नेमना निवासी अरविंद सिंह उम्र 18 वर्ष पिता राम सुंदर सिंह तथा बिलैतीखैर के सुमेलवा टोला निवासी पहलवान सिंह उम्र 19 वर्ष पिता शिव नारायण सिंह के रूप में की गई। बताया जा रहा है दोनों युवक बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक रास्ते में खड़ी ट्रक के पीछे से टकरा गई। अरविंद के घर उसकी बहन की बरात आई हुई थी। वह रात करीब एक बजे तक बारातियों के स्वागत में जुटा रहा। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ एक दूसरी शादी में भाग लेने गया था। इसी दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। अरविंद के बड़े भाई रामप्रवेश सिंह ने बताया कि अपने समारोह में शामिल होने के बाद वह एक दूसरे कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था।

    थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी। रविवार की सुबह सूचना पाकर चिनिया थाना परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस से मामले की जांच की मांग की गई। मरने वाले युवकों के परिवार के लोगों का हाल-बेहाल था।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाहन पलटने से शराब दुकान के मालिक की मौत, चालक समेत 4 लोग घायल
    Next Article पूर्व विधायक अमित कुमार और उनकी पत्नी सीमा महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को पत्र भेजकर सूचना दी

    Related Posts

    जामताड़ा

    आदिवासियों के संघर्ष की कहानी काफी लंबी, आज एक जनआंदोलन की फिर जरूरत : चंपाई सोरेन

    August 9, 2025
    झारखंड

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025
    चाईबासा

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025
    Latest Posts

    आदिवासियों के संघर्ष की कहानी काफी लंबी, आज एक जनआंदोलन की फिर जरूरत : चंपाई सोरेन

    August 9, 2025

    सरायकेला में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौ’त…

    August 9, 2025

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी

    August 9, 2025

    टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

    August 9, 2025

    चुनाव आयोग ने 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.