नदी में नहाने गई दो किशोरी डूबी, इलाज के दौरान मौत

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के वनखनज़ों की एक बच्ची और एक किशोरी गुरुवार को नदी में डूब गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई। मरने वालों में 12 वर्षीय बच्ची तसलीमा कुमारी और 13 वर्षीय किशोरी तबस्सुम कुमारी शामिल है। जानकारी के अनुसार पांच किशोरी भदवा के लिए नदी गई हुई थी। इसी बीच सभी नदी में उतरी और नदी में डूबने लगी। किसी तरह तीन किशोरी बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Exit mobile version