Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : पश्चिम चंपारण में तीन करोड़ के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार : पश्चिम चंपारण में तीन करोड़ के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के घने जंगलों से सशस्त्र सीमा बल (एसससबी) के जवानों ने तीन करोड़ रुपये मूल्य के चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

    एसएसबी 21 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने सोमवार की रात घने जंगलों से गुजरने वाले बगहा-वाल्मीकि नगर मुख्य पथ पर धोबहा पुल के निकट दो तस्करों को तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

    श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान जिले के सेमरा थाना क्षेत्र निवासी राजेश शाह और नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में भारत-नेपाल सीमा पर हो रही तस्करी में संलग्न कई तस्करों के नाम उजागर होने की संभावना है। एसएसबी ने गिरफ्तार दोनों तस्करों की स्वास्थ्य जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर में कराने के बाद जब्त चरस के साथ दोनों तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

    गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकि नगर गंडक बराज के रास्ते आवाजाही पूर्णरूपेण बंद कर दी गई है। ऐसे में सक्रिय तस्कर गिरोह गंडक नदी के विभिन्न रास्तों से नाव के सहारे भारतीय सीमा में प्रवेश कर घने जंगलों के बीच से छुपकर तस्करी की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं।

    Bihar news Crime news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र ने वैक्सीन के अधिक उत्पादन के लिए एसआईआई और भारत बायोटेक को दिए 4500 करोड़
    Next Article पत्नी सुनीता की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन में गए अरविंद केजरीवाल

    Related Posts

    बिहार

    आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    June 19, 2025
    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    चतरा

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    June 19, 2025

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 19, 2025

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.