Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 12:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची से गायब दोनों बहनें कर्नाटक में मिली, कब लौटेगी… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से गायब दोनों बहनें कर्नाटक में मिली, कब लौटेगी… जानें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय ढंग से गायब हुई दो सगी बहनों का पता चल गया है। रांची पुलिस ने दोनों को खोज निकाला है। दोनों का लोकेशन कर्नाटक है। दोनों बहनों के साथ उनका एक दोस्त भी है। पुलिस ने तीनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज यानी बुधवार की देर रात तक सभी को रांची वापस ले आया जायेगा।

    यहां याद दिला दें कि बीते 11 जनवरी को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वाली 20 साल की रहनुमा परवीन और उसकी सगी बहन 18 साल की अमरीना परवीन अचानक गायब हो गयी। लड़कियों के चाचा ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें शनिवार को दिन के 12:30 बजे अपने घर से मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दिन के करीब 1:20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि “ऑटो चालक ने हमलोगों से मोबाइल और पर्स छीन लिया है। हमलोगों को जबरदस्ती कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया। दोबारा फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया।

    इस मामले को युवा CM हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने किसी भी हाल में दोनों बहनों के सही सलामत खोज निकालने का हुक्म DGP अनुराग गुप्ता को दिया। इसके बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान ने सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT गठित की। कोतवाली DSP, सिटी DSP के अलावा हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआइटी, पंडरा, पुंदाग, एससी-एसटी, खरसीदाग ओपी और खेलगांव ओपी प्रभारी को शामिल किया। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से दोनों बहनों का लोकेशन ट्रेस किया और उन्हें खोज निकाला। पुलिस की टीम दोनों बहनों को सुरक्षित लेकर वापस रांची लौट रही है।

    Also Read : ‘त्रिदेव’ ने बढ़ाई इंडियन नेवी की ताकत, PM मोदी क्या बोल गए… देखें वीडियो

    Both the sisters missing from Ranchi were found in Karnataka know when will they return कब लौटेगी... जानें रांची से गायब दोनों बहनें कर्नाटक में मिली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘त्रिदेव’ ने बढ़ाई इंडियन नेवी की ताकत, PM मोदी क्या बोल गए… देखें वीडियो
    Next Article रेलवे लाइन के पास का नजारा देख चौंक गये लोग

    Related Posts

    जामताड़ा

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गो’लियां

    July 26, 2025
    झारखंड

    पत्निहंता को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी ठोका

    July 26, 2025
    Latest Posts

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025

    पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गो’लियां

    July 26, 2025

    पत्निहंता को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी ठोका

    July 26, 2025

    बिहार में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम… जानें

    July 26, 2025

    जमशेदपुर में भारी बारिश से खतरा बढ़ा, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.