Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 2:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में गिरिडीह के दो लोगों की मौत, आज देर शाम तक आएगा शव
    झारखंड

    उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में गिरिडीह के दो लोगों की मौत, आज देर शाम तक आएगा शव

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021Updated:December 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: नई दिल्ली से झारखंड लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के शाली पंचायत के पंचायम समिति सदस्य अशोक शर्मा सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन लखनऊ रवाना हो गए। गुरुवार की देरशाम तक शव गिरिडीह आने की उम्मीद है।

    चचेरे भाई वकील विश्वकर्मा ने बताया कि अशोक शर्मा सहित 7 लोग कार से दिल्ली से झारखंड लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी मे कार अनियंत्रित हो गई। वह ठीक सामने एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना में कार पर सवार रवि कुमार दास(30) की मौके पर ही मौत हो गई । अशोक शर्मा को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    कार में सवार अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।कार सवार बालेश्वर दास,आर कुमार, सोनू कु दास,अमित कुमार और प्रीति कुमारी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। घटना की खबर क्षेत्र में चारो तरफ फैल गई। इसके बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम फैला है। अशोक शर्मा पर अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। वह अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।

    घर पर अंतिम संस्कार
    गुरुवार को गिरिडीह स्थित घर पर अशोक शर्मा के दाह संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। दूर दराज से रिश्तेदार व परिचित लोग पहुंच रहे हैं। लोगों ने बताया कि अशोक का स्वभाव बहुत सरल और मिलनसार था। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें काफी पसंद करते थे।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNIA का कोल परियोजना टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी, डिजिटल उपकरण बरामद
    Next Article 2 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ट्रैफिक कंट्रोल को मिला टेक्नोलॉजी का साथ, गूगल मैप का अब होगा इस्तेमाल…

    August 8, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में चोरों का कहर, दुकान से नकदी, मंदिर से दानपेटी गायब…

    August 8, 2025
    झारखंड

    पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म निभा रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में आवास से सरकारी कामकाज निपटा रहे

    August 8, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 8, 2025

    Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली

    August 8, 2025

    जमशेदपुर में ट्रैफिक कंट्रोल को मिला टेक्नोलॉजी का साथ, गूगल मैप का अब होगा इस्तेमाल…

    August 8, 2025

    गला रेतकर युवक की ह’त्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    August 8, 2025

    जमशेदपुर में चोरों का कहर, दुकान से नकदी, मंदिर से दानपेटी गायब…

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.