Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 8:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मवेशी ले जा रहे दो लोग मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पीड़ित की बची जान
    झारखंड

    मवेशी ले जा रहे दो लोग मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पीड़ित की बची जान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: झारखंड में मॉब लिंचिंग का कानून पास कर दिया गया है. इसका मकसद ये है कि भीड़ आक्रोश में ऐसा कदम ना उठाए जिससे किसी की जान जाए. ताजा मामले में गिरिडीह जिले के बनियाडीह में दो लोग मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बच गए. इस पिटाई में एक को काफी बेरहमी से पीटा गया. हालांकि कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों, महिलाओं की सूझबूझ और मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से दोनों की जान बच गई. इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जबकि पांच-छह संदिग्ध को पकड़ा गया है.

    यह घटना एक मवेशी को ले जाने के क्रम में घटी है. घायल में बुढ़ियाखाद का हासिम व उसका एक साथी शामिल है. जानकारी के अनुसार, हासिम और उसके साथ वारिस नाम का एक युवक दुधारू पशु लेकर अगदोनी से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में बनियाडीह नेपाली धौड़ा के पास कुछ युवकों ने रोक लिया और मवेशी तस्करी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. इस बीच कुछ युवकों ने दोनों से बदसलूकी शुरू कर दी. इसकी सूचना पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी के साथ आसपास की महिलाएं जुट गईं.

    इनलोगों ने इस बदसलूकी का विरोध किया लेकिन कुछ युवक इनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए और मवेशी लेकर जा रहे दोनों लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने मामले से मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम को अवगत कराया. सूचना मिलने के तुरंत बाद ही थानेदार दलबल के साथ पहुंचे और किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया. दूसरी तरफ दोनों युवकों को बचाने में दो तीन स्थानीय लोग भी मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC की संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर, 15 फरवरी को अगली सुनवाई
    Next Article तिम्मापुर के पुतकेल के जंगलों में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    July 14, 2025
    झारखंड

    मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

    July 13, 2025
    जमशेदपुर

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    July 14, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 14 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 14, 2025

    लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश

    July 13, 2025

    मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

    July 13, 2025

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.