Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन, एक मैगजीन और कार्बाइन की 10 गोलियां बरामद
    झारखंड

    खूंटी : पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन, एक मैगजीन और कार्बाइन की 10 गोलियां बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। खूंटी थाना की पुलिस ने डड़गामा गांव के रास्ते में मैदान के पास सोमवार की रात छापामारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर नोवेल शांति पूर्ति दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना अंतर्गत कोनसेया गांव का मंगरा कुम्हार उर्फ मंगरा और लड़ाउली गांव के सुखलाल सांडी पूर्ति उर्फ कैता शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने एक उम्दा किस्म की देसी कारबाइन, एक मैगजीन, कार्बाइन की 10 गोलियां, पीएलएफआई संगठन का लेटर पैड और चंदा रसीद बरामद किया है।

    एसडीपीओ अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी को सोमवार रात लगभग दस बजे गुप्त सूचना मिली की पीएलएफआई के एरिया कमांडर नोवेल शांति पूर्ति दस्ता के दो सक्रिय सदस्य हथियार के साथ डड़गामा गांव की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने खूंटी थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया। छापामार दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डड़गामा जाने वाले रास्ते में मैदान के पास छापामारी कर दोनों उग्रवादियों को हथियार के साथ धर दबोचा।

    एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि पीएलएफआई के उक्त इनामी एरिया कमांडर ने अपने दस्ते के दोनों सक्रिय सदस्यों को खूंटी और मुरहू क्षेत्र में संगठन विस्तार के लिए भेजा था। बताया गया कि पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में पीएलएफआई कमांडर लाका पहान के मारे जाने के बाद खूंटी-मुरहू क्षेत्र में पीएलएफआई का संगठन कमजोर हुआ है। खूंटी-मुरहू क्षेत्र में संगठन का विस्तार कर उसमें नई धार देने की कवायद में पीएलएफआई का उक्त इनामी एरिया कमांडर जुटा हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों के आपराधिक इतिहास और संगठन में उनके दायित्व व कार्यकलापों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने विशाल चौधरी को किया गिरफ्तार, 5 करोड़ मिलने की सूचना !
    Next Article पंचायत चुनाव : राज्य के 19 जिलों के 70 प्रखंडों में 70.54 प्रतिशत मतदान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर DC ने किया योग, कहा: मानसिक शांति के लिए जरूरी…

    June 21, 2025
    कोडरमा

    80 लाख के सोना लूटकांड का खुलासा, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 70 लाख का गोल्ड जब्त

    June 21, 2025
    झारखंड

    चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 21, 2025
    Latest Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर DC ने किया योग, कहा: मानसिक शांति के लिए जरूरी…

    June 21, 2025

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025

    नूडल्स भी बन सकता है हेल्दी… जानें तरीका

    June 21, 2025

    80 लाख के सोना लूटकांड का खुलासा, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 70 लाख का गोल्ड जब्त

    June 21, 2025

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.