Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 2:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने भिड़ी दो हाइवा, सहायक चालक की मौत
    झारखंड

    दुमका : ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने भिड़ी दो हाइवा, सहायक चालक की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका। थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में नयाडीह पुल के पास शनिवार को भीषण हादसा हो गया। दो हाइवा आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में हाइवा की भिड़ंत में सहायक चालक की मौत हो गई। वहीं, चालक केबिन में फंस गया।

    मृतक की पहचान अन्नु केवट (20) के रूप में हुई। वहीं, चालक हराधन केवट केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद, घायल चालक की फुलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

    केबिन के पीछे बैठा करण राय (15) जख्मी हो गया। सभी पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा केवट टोला के रहने वाले हैं। दूसरे हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया।

    अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा में बीजीआर कोल कंपनी से कोयला लेकर हाइवा दुमका लोडिंग प्वाइंट के लिए आ रहा था। नयाडीह पुल के पास चालक ने विपरीत दिशा से गाड़ियों को ओवरटेक करते तीव्र गति से आ रहे खाली हाइवा को देख गति कम कर दी।

    इसके बाद भी खाली हाइवा ने अनियंत्रित होने के बाद सामने से वाहन में टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर से कोयला लदा हाइवा का चालक हराधन केवट केबिन में फंस गया। वहीं, सिर में चोट लगने की वजह से सहायक चालक अन्नु केवट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक की पिछली सीट में सोया 15 वर्षीय बालक करण राय आंशिक रूप से जख्मी हो गया।

    जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नलिन सोरेन, जिप अध्यक्ष जोएस लुप्सी बेसरा और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित निकाला।
    इधर, पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दूसरे फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : ट्रैक्टर के पलटने से एक मजदूर की मौत
    Next Article मालवाहक विमान में पक्षी के टकराने की घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा नेमरा गांव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    August 5, 2025
    झारखंड

    जंगल से लौटते वक्त पार कर रही थीं नदी, एक ही परिवार की तीन महिलाएं डूबीं

    August 5, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा नेमरा गांव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    August 5, 2025

    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

    August 5, 2025

    पचमहला गो’लीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा

    August 5, 2025

    जंगल से लौटते वक्त पार कर रही थीं नदी, एक ही परिवार की तीन महिलाएं डूबीं

    August 5, 2025

    अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.