Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»दो शातिर ठग चढ़े जामताड़ा पुलिस के हत्थे, बिजली बिल और आरटीओ ई-चालान के नाम करते थे ठगी
    जामताड़ा

    दो शातिर ठग चढ़े जामताड़ा पुलिस के हत्थे, बिजली बिल और आरटीओ ई-चालान के नाम करते थे ठगी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों को करारा झटका दिया है। साइबर थाना की पुलिस ने दो शातिर साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दबोचा गया है। इनके पास से 10 लाख रुपए कैश, लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी सिम और एटीएम कार्ड सहित कई अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

    जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। एसपी को इंफॉर्मेशन मिली थी कि राजाबांध तालाब के पास कुछ साइबर अपराधी मौजूद हैं। किसी को चूना लगाने की तैयारी कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SP राजकुमार मेहता ने एक टीम गठित की। पीएस चंद्रमणि भारती की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और कांड कर रहे दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों शातिर के नाम रितेश कुमार मंडलऔर पवन मंडल बताये गये। इनके पास से ₹9,91,000 कैश, 5 मोबाइल फोन, 6 फर्जी सिम, 6 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 2 लैपटॉप और 1 आधार कार्ड बरामद किया। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और उनके खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

    एसपी राजकुमार मेहता ने खुलासा कि अभियुक्त व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को इलेक्ट्रिसिटी बिल या आरटीओ ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर इंस्टॉल करवाते थे। इसके बाद मोबाइल में मौजूद गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे।

    पूर्व से रह चुका है आपराधिक इतिहास

    प्राथमिक अभियुक्त रितेश कुमार मंडल पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं पवन मंडल 2022 में साइबर अपराध के मामले में वांछित था। दोनों का मुख्य कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम बताया गया है।

    Also Read : पटना में ऐतिहासिक CWC बैठक, बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने उठाया बड़ा राजनीतिक कदम…

    they used to cheat in the name of electricity bill and RTO e-challan. Two cunning fraudsters were caught by Jamtara police दो शातिर ठग चढ़े जामताड़ा पुलिस के हत्थे बिजली बिल और आरटीओ ई-चालान के नाम करते थे ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp का नया फीचर : अब चैट मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट करें, प्राइवेसी भी सुरक्षित
    Next Article IRCTC घोटाला: लालू-राबड़ी-तेजस्वी केस में 13 अक्टूबर को कोर्ट का बड़ा फैसला…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धूसरा गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप, 8 लोग एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    September 24, 2025
    जामताड़ा

    ह’त्या और लूट के दो मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चार फरार

    September 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, बोले- स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में हुई अनियमितता की कराएं उच्चस्तरीय जांच

    September 24, 2025
    Latest Posts

    धूसरा गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप, 8 लोग एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    September 24, 2025

    रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…

    September 24, 2025

    रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बंपर तोहफा… जानें क्या

    September 24, 2025

    ह’त्या और लूट के दो मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चार फरार

    September 24, 2025

    ICAI ने जनवरी 2026 CA एग्जाम की डेटशीट जारी की, 3 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.