स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, बिहार से पकड़ाया अपराधी

Joharlive Team

रांची। चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पुलिस ने एक निजी स्कूल के प्रबंधक से पांच लाख रंगदारी मांगने मामले में संलिफ़्त अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने बिहार से पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधी में प्रिंस कुमार और सूरज कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधी बिहार के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के भठबिगहा गांव के रहने वाले हैं। बिहार पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में यह सफलता मिली है। चतरा पुलिस दोनों अपराधी को उठा कर बिहार से झारखंड लौट आयी है। मालूम हो कि गिरफ्तार दोनों युवक प्रतापपुर प्रखंड के बोधना-विशुनपुर गांव के एक निजी स्कूल के प्रबंधक सह प्राचार्य सुधीर कुमार से रंगदारी के लिए लगातार फोन कर रहे थे। अपराधियों ने 5 लाख रुपये की मांग किया था। लेवी का पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दिया था। इसके बाद परेशान पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और प्राथमिकी दर्ज करायी थी।