Mumbai : शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। RBI की मौद्रिक नीति आने से पहले और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की धमकी के कारण निवेशकों में सतर्कता देखी गई।
बीएसई सेंसेक्स 15 अंकों की गिरावट के साथ 80,694 पर खुला। वहीं निफ्टी भी कमजोर शुरुआत के साथ नजर आया। मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स 308 अंक और निफ्टी 73 अंक टूटे थे।
वैश्विक संकेत भी रहे कमजोर
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई थोड़ा बढ़ा जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए डॉव जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक तीनों में गिरावट देखी गई।
गिफ्ट निफ्टी का रुख
गिफ्ट निफ्टी 24,685 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 23 अंक नीचे था। इससे बाजार की नकारात्मक ओपनिंग के संकेत मिलते हैं।
ट्रंप का भारत को टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले 24 घंटे में भारत पर 250% तक का टैरिफ लगा सकते हैं। इस बयान से भारतीय बाजारों में घबराहट दिख रही है।
सोने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
सोने की कीमतें दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर 3,380.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं कच्चे तेल में भी तेजी रही ब्रेंट क्रूड 67.93 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 65.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Also Read : अब सितंबर तक टल गया पटना मेट्रो का उद्घाटन
Also Read : शराब पार्टी कर रहे युवकों की कार ने वृद्ध महिला को कुचला, एक गिरफ्तार, तीन फरार