Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ट्रम्प और एलिजाबेथ ने कोविड-19 पर सहयोग को लेकर की चर्चा
    विदेश

    ट्रम्प और एलिजाबेथ ने कोविड-19 पर सहयोग को लेकर की चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की है।

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    प्रवक्ता ने कहा, “ राष्ट्रपति ट्रम्प और महारानी एलिजाबेथ ने फोन पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपसी सहयोग और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को बहाल करने के उपायों पर चर्चा की। राष्ट्रपति और महारानी ने इस बात को दोहराया कि अमेरिका और ब्रिटेन इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने के बाद और अधिक मजबूत होकर उभरेंगे।”

    श्री ट्रम्प ने ब्रिटेन में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की।

    गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 26 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर 1,27,286 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 26 लाख का आंकड़ा पार कर 26,28,091 हो गयी है। सीएसएसई के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के अब तक 314,159 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी के कारण 43,815 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Donald Trump Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में नर्स ने की आत्महत्या
    Next Article ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, तत्काल टिकट की बुकिंग बहाल

    Related Posts

    विदेश

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025
    विदेश

    H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती

    October 17, 2025
    विदेश

    चीन से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच ट्रंप ने दी कुकिंग ऑयल व्यापार बंद करने की चेतावनी

    October 15, 2025
    Latest Posts

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.