Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिफाइन लदा ट्रक घाटी में पलटा, सड़क पर गिरे पैकेट लूट ले गए लोग
    झारखंड

    रिफाइन लदा ट्रक घाटी में पलटा, सड़क पर गिरे पैकेट लूट ले गए लोग

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025Updated:November 22, 2025No Comments2 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रिफाइन से भरा एक ट्रक गैस टैंकर को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के सभी रिफाइन कार्टून सड़क पर फैल गए, जबकि गैस टैंकर सड़क किनारे फंस गया। सौभाग्य से दोनों वाहनों के चालक और उपचालक सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोग अपने घरों से बर्तन, बोरा और झोले लेकर पहुंचे और सड़क पर बिखरे रिफाइन के पैकेट उठाकर ले जाने लगे। ट्रक चालक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी और कुछ ही देर में आधे से ज्यादा कार्टून गायब हो गए।

    लूटपाट के दौरान कुछ स्थानीय लोग घायल भी हुए। इनमें से लक्ष्मी मसोमात (40) को पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। हादसे की वजह बनी एक तेज मोड़, जहां विपरीत दिशा से आता गैस टैंकर अचानक ट्रक के सामने आ गया। दोनों वाहन संतुलन खो बैठे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घाटी की स्थिति अब सामान्य है।

     

    refined oil spills on the road Truck overturns in Koderma valley
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमएलसी नीरज कुमार को डिप्टी CM के निजी सचिव के नाम से धमकी, FIR दर्ज
    Next Article सरकार का अलर्ट: नकली पोर्टल बनाकर जारी हो रहे फर्जी प्रमाणपत्र

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.