Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 4:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मध्य प्रदेश : दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास नदी में गिरा ट्रक, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
    देश

    मध्य प्रदेश : दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास नदी में गिरा ट्रक, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी (मिनी ट्रक) पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 30 से 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर दतिया कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संज्ञान लिया है। वह स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। मंगलवार रात को लोगों से भरी एक डीसीएम वहां से गुजर रही थी, इस वह अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई।

    डीसीएम में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं और टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।

    शुरुआत में खबर आई कि डीसीएम पलटने से हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों का उपचार है।

    हादसे का शिकार हुई डीसीएम में बच्चों और महिलाओं सहित 50-60 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें एक 18 साल का युवक, 65 साल की महिला, 3 बच्चे शामिल है। वहीं, 10-12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

    कांग्रेस सांसद अरुण यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दतिया जिले में बुहारा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास मिनी ट्रक की भीषण दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है, ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या मामले में एनआईए की छापेमारी, फरार आरोपियों के घरों से दस्तावेज जब्त
    Next Article राज्यसभा की 10 सीटों पर 24 जुलाई को होगा मतदान

    Related Posts

    देश

    इस अंग्रेजी अखबार के ऑफिस पर SIA की रेड, हथियार बरामद

    November 20, 2025
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025
    देश

    राष्ट्रपति रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज

    November 20, 2025
    Latest Posts

    डीसी भजंत्री ने जिले के विकास और जनसेवा के लिए कसी कमर, दिये सख्त निर्देश

    November 20, 2025

    सिविल सर्जन ने किया टीकाकरण निरीक्षण, हर बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाने का निर्देश

    November 20, 2025

    सीएम नीतीश कुमार को शपथ के बाद पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

    November 20, 2025

    गरीब और कमजोर वर्ग को मिली चिकित्सा सहायता, 267 आवेदन स्वीकृत

    November 20, 2025

    इस अंग्रेजी अखबार के ऑफिस पर SIA की रेड, हथियार बरामद

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.