Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 2:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : GT रोड पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, दो की मौत
    झारखंड

    धनबाद : GT रोड पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जीटी रोड पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं. घायलों का इलाज SNMMCH में चल रहा है. ये घटना रविवार रात की है. तोपचांची थाना क्षेत्र में बांका पुल के पास ये दिल दहलाने वाला यह हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, स्काॅर्पियो पर सवार होकर भूली डी ब्लाॅक, सेक्टर 11 के रहने वाले सुनील कुमार महतो, डी ब्लाॅक रिक्कू सिन्हा, सावन पांडेय और डी ब्लाॅक सेक्टर 9 निवासी छोटू कुमार रॉन्‍ग साइड से तोपचांची से राजगंज की ओर जा रहे थे.

    इस दौरान एक 12 चक्का ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई. इस हादसे में स्‍कॉर्पियो करीब 30 फीट दूर तक सड़क पर रगड़ खाती हुई डिवाइडर से जा टकराई. इस दुर्घटना में सुनील कुमार महतो और रिक्कू सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई.

    टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि वाहन से निकलकर एक युवक सड़क पर गिर पड़ा जबकि दूसरा वाहन में ही फंस गया. बाकी बचे घायलों सावन पांडेय और छोटू कुमार को पुलिस और स्‍थानीय लोगों की मदद से स्‍कॉर्पियो से निकालकर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया.

    हादसे के बाद का मंजर काफी भयावह था. ट्रक से हुई टक्‍कर से स्कार्पियो का बायां हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. वाहन के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखरे पड़े थे. वहीं सड़क पर बहता खून हादसे की भयावहता बताने के लिए काफी था. हालांकि इस हादसे में ट्रक को कोई खास नुकसान नहीं हुआ, उसकी एक लाइट तक नहीं टूटी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचान्हो में लड़की की गोली मारकर हत्या, लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे दोनों
    Next Article रांची : प्रोजेक्ट भवन में सीएम सोरेन की समीक्षा बैठक, डीसी और विभागीय सचिव भी मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.