Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Oct, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»1998 बैच के IPS अधिकारी अमित लोढ़ा की बढ़ी मुश्किलें, बिहार सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी
    बिहार

    1998 बैच के IPS अधिकारी अमित लोढ़ा की बढ़ी मुश्किलें, बिहार सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : 1998 बैच के IPS अधिकारी अमित लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार सरकार ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार की अनुमति का इंतजार है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही विशेष निगरानी इकाई (SVU) उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। अमित लोढ़ा वर्तमान में राज्य अभिलेख ब्यूरो में ADG के पद पर तैनात हैं।

    केंद्र का इंतजार

    सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार ने पिछले महीने ही अमित लोढ़ा के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी और फाइल केंद्र सरकार को भेज दी गई है। केंद्र से अनुमति मिलते ही SVU कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।

    आय से अधिक संपत्ति का मामला

    विशेष निगरानी इकाई ने 7 दिसंबर 2022 को अमित लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। यह केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि लोढ़ा के पास 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति है। इसके बाद 2024 में SVU ने राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

    प्रमोशन के लिए कैट का सहारा

    अमित लोढ़ा पर यह मामला तब दर्ज हुआ जब वह IG के पद पर थे। इस वजह से उनकी पदोन्नति रुक गई थी। लोढ़ा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में अपील की, जहां उनके पक्ष में फैसला आया। इसके बाद सरकार ने उन्हें IG से ADG बनाया। लेकिन इसके साथ ही सरकार ने उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के लिए एक कमेटी बनाई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह मंजूरी दी गई।

    लोढ़ा पर गंभीर आरोप

    अमित लोढ़ा पर सरकारी सेवा में रहते हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं। उन पर नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है। जांच में ये आरोप सही पाए गए, जिसके बाद SVU ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

    अमित लोढ़ा और आदित्य कुमार के बीच विवाद

    गया में IG रहते हुए अमित लोढ़ा का तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों का तबादला कर दिया गया। आदित्य कुमार पर शराब केस में कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबित कर जेल भेजा गया। उन पर डीजीपी के नाम से फर्जी कॉल करने का भी आरोप है। कहा जाता है कि आदित्य, लोढ़ा को फंसाना चाहते थे। बाद में SVU ने आदित्य के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    Also Read : राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, श्राद्ध भोज में होंगे शामिल

    1998 बैच के IPS अधिकारी अमित लोढ़ा पर बढ़ी मुश्किलें Bihar government gave sanction for prosecution against IPS officer Amit Lodha IPS अधिकारी अमित लोढ़ा के खिराफ बिहार सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी Troubles increased for 1998 batch IPS officer Amit Lodha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि…
    Next Article जमशेदपुर में जंगली हाथियों का हमला, तीन वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    बिहार

    Bihar SIR 2025: अंतिम मतदाता सूची जारी, 7.3 करोड़ वोटर शामिल…

    September 30, 2025
    दिल्ली की खबरें

    BJP ज्वाइन करते ही अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह

    September 30, 2025
    बिहार

    बिहार में वित्त रहित शिक्षकों की सैलरी के लिए समीक्षा समिति का गठन

    September 30, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा पुलिस लाइन में चालक ने की आत्महत्या, वीडियो जारी कर अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… देखें

    October 1, 2025

    IAS अधिकारी अलका तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, चार सालों का रहेगा कार्यकाल

    October 1, 2025

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने पर जोर

    October 1, 2025

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.