Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा का 16 सीटों पर जीत ,दूसरी बार सरकार बना सकती है बीजेपी
    जोहार ब्रेकिंग

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा का 16 सीटों पर जीत ,दूसरी बार सरकार बना सकती है बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अगरतला। सत्तारूढ़ भाजपा के त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की संभावना है। 60 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीटों पर जीत हो गई है बाकि 17 अन्य सीटों पर आगे चल रही है। ताजा रुझानों और परिणामों की घोषणाओं के अनुसार, आदिवासी-आधारित टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी), जिसने पहली बार 42 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, 12 सीटों पर आगे चल रही है। माकपा 11 सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है।

    भाजपा की सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के उम्मीदवार दक्षिणी त्रिपुरा की जोलाईबाड़ी सीट पर आगे चल रहे हैं।

    अमरपुर, कमलासागर, मोहनपुर और संतिर बाजार में बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट पर आगे चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा चारिलम सीट पर आगे चल रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर सीट से, रामपदा जमातिया बगमा से, सुशांत चौधरी मजलिसपुर से, रतन चक्रवर्ती खैरपुर से, सुरजीत दत्ता रामनगर से और राम प्रसाद पॉल सूर्यमणिनगर से आगे चल रहे हैं।

    सीपीआई (एम) के उम्मीदवार प्रतापगढ़, बरजाला, बामुटिया, बेलोनिया, हृषमुख, सबरूम, सोनमुरा सहित 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    सीपीआई (एम) के महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में राज्य पार्टी सचिव जितेंद्र चौधरी (सबरूम सीट), सुदीप सरकार (बड़जाला), दीपांकर सेन (बेलोनिया), श्यामल चक्रवर्ती (सोनमुरा) हैं।

    वाम दलों के साथ सीट बंटवारे के समायोजन में 16 फरवरी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अगरतला, बनमालीपुर और कैलाशहर सीटों पर आगे चल रही है।

    मतगणना में आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवारों में अगरतला सीट से सुदीप रॉय बर्मन, बनमालीपुर सीट से गोपाल चंद्र रॉय और कैलाशहर सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा शामिल हैं।

    टीएमपी के प्रमुख उम्मीदवारों में चित्त रंजन देबबर्मा (अंबासा सीट), पठान लाल जमातिया (आम्पीनगर), अनिमेष देबबर्मा (अशारंबरी) और पॉल डांगशु (करमचारा) शामिल हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ईडी की अदालत में सशरीर हुई हाजिर, सुनवाई तीन को
    Next Article झारखंड विधानसभा जट सत्र : मत्स्य विभाग में खाली पदों को भरने के लिए भेजी गई अधियाचना : बादल

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.