Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 4:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जनजातीय समुदाय को जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है : बंधु तिर्की
    झारखंड

    जनजातीय समुदाय को जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखण्ड राज्य के कई अनुसूचित जनजाति जैसे की भुईहर मुण्डा, लोहरा- लोहार, करमाली, खुंटकटी मुण्डा, कम्पाट मुण्डा, चीकबडाईक जैसे जनजातीय समुदाय को खतियान में हुई लिपिकीय त्रुटि एवं अधिकारियो की असंवेदनशीलता के कारण जनजातीय समुदाय को जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई का सामना करना पड रहा है और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहा हैं।

    श्री तिर्की ने आज कांग्रेस भवन रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ताजा मामला मुण्डा जनजाति की पहली उपजाति भुईहर मुण्डा से जुड़ा है। केन्द्र सरकार की जनजातियों मामले से संबंधित मंत्रालय के सम्बद्ध अधिकारियों के कुछेक असंमजस, संवादहीनता या फिर त्रुटिपूर्ण प्रतिवेदन के कारण मुण्डा जनजाति की उपजाति भुंईहर मुण्डा एवं भुंईहर को अगडी जाति में शामिल कर लिया गया और उसे बिहार की भूमिहार ब्राह्मण जाति से जोड़ कर देखा जाने लगा। जो कि असंगत एवं गलत होने के साथ ही व्यवहारिक एवं तथ्यात्मक दृष्टिकोण से भी उपेक्षापूर्ण स्थिति में है।

    श्री तिर्की ने कहा कि इस जनजाति के तीन लाख से ज्यादा लोग विशेष कर सिमडेगा, गुमला, लातेहार, गढवा और पलामू जिले में निवास करते हैं। लेकिन झारखण्ड में अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल नहीं होने के कारण भुईहर मुण्डा एवं भुईहर समाज के लोगों की पहचान धीरे -धीरे लुप्त होती जा रही है। अब ये लोग सांस्कृतिक, आर्थिक और समाजिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही उपेक्षापूर्ण स्थिति में हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिमडेगा में भुईहर मुण्डा और भुईहर जनजाति के लोग ही पाहन हैं और उनकी जमीन भुईहरी जमीन के रूप में जानी जाती हैं पर ये अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं है।

    श्री तिर्की ने कहा कि इस जनजाति के लोग देश के अनेक प्रदेशो में आदिकाल से निवास कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे प्रदेशों में इन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। परन्तु झारखण्ड में मुण्डा जनजाति के उपजाति भुईहर मुण्डा एवं भुईहर की एक बडी आबादी होने के बावजूद इनकी पहचान, गरिमा, सम्मान एवं इनका अस्तित्व शब्दो के मकड़जाल में फंस कर रह गया है।
    उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैनें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन को भी पत्र लिखकर भुईहर मुण्डा एवं भुईहर को अनुसूचित जनजाति में शामिल करवाने के लिए न्यायमूर्ति लुकुर कमिटी के प्रतिवेदन व दिशानिर्देशों के अनुरूप विस्तृत आर्थिक एवं सामजिक सर्वेक्षण करवाने एवं उसका प्रतिवेदन भारत सरकार के रजिस्ट्रार जेनरल को भेजने के लिए अनुरोध किया हैं। कयोंकि अनुसूचित जनजाति में शामिल करवाने के लिए यह अनिवार्य शर्त है।

    श्री तिर्की ने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीतिक करने वाली भाजपा अभी तक खमोश है जबकि केन्द्र में उसकी सरकार है। उन्होंने कहा कि यह साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सिर्फ हम आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहीं है। लेकिन हम भाजपा से इस्तेमाल नहीं होगों। झारखण्ड में अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों की सूची की यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विसंगति है। जिसे अविलंब सुधारने की जरूरत है।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो एवं राकेश सिन्हा, बेलस तिर्की भी उपस्थिति थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बाद देवघर में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, मैहर गार्डन व जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में होंगे इवेंट
    Next Article गरीबी किसी की पढ़ाई में ना बने बाधा: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.