Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरी : रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    झारखंड

    पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरी : रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांची‌ : मुख्यमंत्री घुवर दास ने कहा कि झारखंड में विस्थापन प्रमुख समस्या रही है। विकास कार्यों के लिए लोगों की जमीन तो ली जाती रही है और उन्हें विस्थापित बनाकर छोड़ दिया जाता रहा। जमीन मालिक होते हुए वे विस्थापित कहलाते रहे, उन्हें जमीन के कागजात नहीं दिये गये। लेकिन हमारी सरकार का मानना है कि विकास कार्यों के लिए जमीन देनेवाला व्यक्ति ही असली मालिक है। उन्हें हम उजाड़ने से पहले बसाने का काम कर रहे हैं। उन्हें मालिक बनाया जा रहा है। विधानसभा की जमीन के विस्थापितों के लिए जो यह कालोनी बनायी गयी है, यह एक मिसाल है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने कुटे स्थित विस्थापन एवं पुनर्वास कालोनी में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही।

    कॉलोनी का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा। इस कालोनी को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव कालोनी के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी में सरकार ने वृक्षारोपण कर दिया है। अब आप सबों की यह जिम्मेवारी है कि इनकी देख-रेख करें। पेड़-पौधे जीवन और संस्कृति दोनों के लिए जरूरी हैं। इनका संरक्षण करना है। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

    महिलाएं सखी मंडल बनायें, सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यहां की महिलाएं सखी मंडल बनायें। सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी। इस वर्ष नवंबर से राज्य की 40 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। ये सभी महिलाएं सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं। इन्हें रेडी टू इट योजना से जोड़ा जा रहा है। अब ग्रामीण महिलाएं ही आंगनबाड़ी के लिए पौष्टिक आहार तैयार कर भेजेंगी। इससे राज्य के 500 करोड़ रुपये जो बाहर जाते थे, वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां थोड़े बहुत काम बाकी रह गये हैं। जनवरी के पहले उन्हें पूरा कर लिया जायेगा। 14 जनवरी के बाद यहां गृह प्रवेश कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कालोनी में ही स्कील डेवलेपमेंट का कैंप लगाकर यहां की महिलाओं को हाउस कीपिंग, टेलरिंग व युवाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। नये विधानसभा, सचिवालय भवन में इन्हें रोजगार मुहैया कराया जायेगा। ताकी ये घर पर रहते हुए ही काम कर सकें।

    कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदूशेखर चतुर्वेदी, भवन सचिव सुनील कुमार, हेड ऑफ फोरेस्ट संजय कुमार, पीसीसीएफ शशि नंद कुलियार समेत अन्य अधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

    jharkhand Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में नौकरी की नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी : संतोष गंगवार केंद्रीय मंत्री
    Next Article भागवत हमें निष्काम भक्ति सिखाती है और श्री रामकथा हमें जीना सिखाती है : गुरुमां चैतन्य मीरा

    Related Posts

    झारखंड

    एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद… जानें वजह

    June 18, 2025
    झारखंड

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025
    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    Latest Posts

    एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद… जानें वजह

    June 18, 2025

    देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले, 6483 पर पहुंची संख्या

    June 18, 2025

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.