Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान
    झारखंड

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सेवानिवृत्त कर्मी की जान चली गई। निरसा-जामताड़ा रोड स्थित खुशरी मोड़ के पास कोयला लदे एक हाइवा ने स्कूटर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांडरा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ स्कूटर पर सवार 62 वर्षीय वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक मनोज सिन्हा मंगलवार सुबह अपने घर से स्कूटर पर निरसा बाजार जा रहे थे। उनके साथ गांव की ही रहने वाली वीणा घोष भी थीं। जैसे ही वे खुशरी मोड़ के पास पहुंचे, निरसा की ओर से आ रहे कोयला लदे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल वीणा घोष को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    हादसे के बाद सड़क जाम, लोगों का फूटा गुस्सा

    घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने निरसा-जामताड़ा रोड जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम होने से एमपीएल के लिए कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई भी पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    नेताओं ने पहुंचकर लिया हालात का जायजा

    हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो नेता तपन तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संतोष राय, पूर्व मुखिया रोबिन धीवर समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और लोगों की मांगों को सुना। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एमपीएल में कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई के लिए अलग एप्रोच रोड बनाने या मौजूदा सड़क का चौड़ीकरण कर भारी वाहनों के लिए अलग रास्ता तैयार करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।

    निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक महिला घायल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल हाइवा की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : 19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल
    Next Article फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.