Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 11:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दशहरा पर आरा शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
    बिहार

    दशहरा पर आरा शहर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दशहरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Aara : दशहरा पर्व के दौरान आरा शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने बड़ी तैयारी की है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सप्तमी से लेकर दशमी (चार दिनों) तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।

    इस दौरान भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस आदि के आरा शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जीरो माइल, चंदवा मोड़ और धरहरा मोड़ जैसे मुख्य प्रवेश मार्गों से इन वाहनों को शहर में आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही, दोपहिया और चारपहिया निजी वाहनों पर भी पाबंदियां रहेंगी।

    ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि हर साल लाखों लोग दुर्गा पूजा पंडालों और मेलों को देखने आरा आते हैं। अगर सभी वाहन सड़कों पर चलने लगें, तो जाम और हादसे की स्थिति बन सकती है। इसलिए यह फैसला लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शहर आने से पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूर ले लें। जरूरी काम से आने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

    प्रशासन का कहना है कि इन दिनों पैदल चलना ही सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प होगा। इससे न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि हादसों से भी बचाव होगा।

    गौरतलब है कि आरा में दशहरा के दौरान पहले भी इसी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाती रही है। इस बार भीड़ और अधिक होने की संभावना है, इसलिए प्रशासन ने पहले से ही यह कदम उठाया है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 2 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Next Article टाटा कैपिटल का मेगा IPO 6 अक्टूबर को खुलेगा, 16,400 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हो रही जोरदार तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

    September 27, 2025
    बिहार

    10 हजार रुपये नहीं मिले? इस दिन आएगा पैसा महिलाओं के खाते में

    September 27, 2025
    बिहार

    बिहार STET 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    September 27, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हो रही जोरदार तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

    September 27, 2025

    दुर्गा पूजा के लिए राजधानी में रात्रि बस सेवा कल से शुरू

    September 27, 2025

    10 हजार रुपये नहीं मिले? इस दिन आएगा पैसा महिलाओं के खाते में

    September 27, 2025

    बिहार STET 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    September 27, 2025

    एक अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, असर सीधा जेब पर

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.