Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 10:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, तो कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। खासकर पाकुड़ जिले में भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जबकि रांची समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने केवल अलर्ट जारी कर इंतजार बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल कमजोर है, लेकिन अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है।

    तापमान में उतार-चढ़ाव

    राज्य में मौसम का रुख बदलता रह रहा है। गोड्डा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जिससे हल्की ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि किसी भी समय कई जिलों में बारिश शुरू हो सकती है।

    पाकुड़ में बाढ़ का कहर

    पाकुड़ जिले के चांदपुर गांव में गंगा और बांसलोई नदी के उफान ने भारी तबाही मचाई है। नदियों का पानी बढ़ने से हरिजनटोला, गिरिधारी मंदिर टोला और दुर्गा मंदिर टोला के करीब 60 से 70 घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत और आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू करने की मांग तेज हो रही है।

    Also Read : ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    Torrential rain alert issued in these districts of Jharkhand today झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा
    Next Article कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    August 18, 2025
    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025
    Latest Posts

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025

    शेयर बाजार में शानदार उछाल : सेंसेक्स 1,021 अंक चढ़कर 81,619 पर, निफ्टी 24,953 पर पहुंचा

    August 18, 2025

    बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    August 18, 2025

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025

    कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.