Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को आज शाम 5 बजे झारखंड लाया जाएगा। मंगलवार, 05 अगस्त को उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में दोपहर करीब 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम
सरकारी सूत्रों के अनुसा सोमवार को शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह इसे झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना होगी, जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा।
Also Read : दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ
Also Read : गुरुजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, नहीं हो सकती है भरपाई : प्रदीप मंडल
Also Read : शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, रांची समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि
Also Read : झारखंड ने खोया अपना मसीहा, चाईबासा समाहरणालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Also Read : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि