Ranchi : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है। सत्र में कई विधायी काम निपटाए जाएंगे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक सरकार से अपने सवाल पूछ सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से आज सदन में दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इससे पहले भी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और सत्ता पक्ष के कई अन्य विधायक गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग उठा चुके हैं। अब तक के सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट सहित पांच अहम विधेयक पास हो चुके हैं।
Also Read : LoC के पास गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर
Also Read : बिहार में आतंकियों की घुसपैठ, हाई अलर्ट जारी
Also Read : बिहार में पहली बार हीरो एशिया पुरुष हॉकी कप, राजगीर में कल से शुरू होगा टूर्नामेंट
Also Read : रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
Also Read : झारखंड में मौसम का मिजाज : 29 अगस्त से फिर झमाझम बारिश की संभावना
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 28 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल