Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Dec, 2025 ♦ 9:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन आज, सभी विधायक लेंगे शपथ
    बिहार

    बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन आज, सभी विधायक लेंगे शपथ

    Sneha KumariBy Sneha KumariDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, जबकि 4 दिसंबर को उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर विचार किया जाएगा।

    चुनाव के बाद पहली बार नए विधायक विधानसभा पहुंचेंगे, इसलिए भवन और परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर में फूल लगाए गए हैं और लॉन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। यहां कोलकाता से लाई गई मैक्सिकन घास बिछाई गई है, जिसके लिए पुरानी मिट्टी हटाकर गंगा किनारे की नई मिट्टी लाकर फैलाई गई है। इससे विधानसभा का वातावरण और अधिक आकर्षक और व्यवस्थित नजर आ रहा है।

    इस बार विधानसभा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सदन पूरी तरह पेपरलेस हो गया है। हर विधायक की सीट पर सैमसंग कंपनी के टैबलेट लगाए गए हैं, जिन पर प्रश्न पूछने से लेकर जवाब देने तक पूरा काम डिजिटल रूप में होगा। NeVA ऐप की मदद से विधायक अपने सवाल ऑनलाइन भेज सकेंगे और मंत्री टैबलेट के माध्यम से ही सदन में जवाब देंगे। स्पीकर भी टैबलेट के जरिए ही कार्यवाही संचालित करेंगे। सदन में नए सेंसर वाले माइक्रोफोन लगाए गए हैं, जो विधायक की बैठने की स्थिति के हिसाब से अपने आप चालू और बंद हो जाएंगे।

    हाईटेक बदलावों में छह बड़े टीवी स्क्रीन भी शामिल हैं, जिन पर वोटिंग के नतीजे और अन्य प्रक्रियाएँ दिखाई जाएंगी। सदन के अंदर नए हेड सेट, डिजिटल डिस्प्ले, हाई-स्पीड वाई-फाई और विदेशी मार्बल भी लगाए गए हैं। सीटों के गद्दे बदले गए हैं और कारपेट भी नया लगाया गया है। हालांकि कोने की कुछ सीटों पर टैबलेट लगाने की जगह नहीं होने के कारण लगभग 16–17 विधायकों को बगल वाले सदस्य के टैबलेट का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।

    विधायक और सचिवालय कर्मचारी इस नई व्यवस्था से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब फाइलों, लंबी कागज की चिट्ठियों और हार्ड कॉपी पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। कर्मचारी बताते हैं कि पहले 40–50 फीट लंबे कागजों पर लिखना पड़ता था, जिससे उंगलियों में गड्ढे तक पड़ जाते थे, लेकिन अब काम बहुत आसान हो गया है।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में 800 जवानों की तैनाती की गई है। सभी गाड़ियों और सामान की जांच डॉग स्क्वायड और मशीनों के जरिए की जाएगी। 1 से 5 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में धारा 163 लागू रहेगी, जिसके तहत किसी भी तरह की भीड़, जुलूस, नारेबाजी और हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। धरना-प्रदर्शन केवल गर्दनीबाग के निर्धारित स्थल पर ही किए जा सकेंगे।

    First day of assembly today: oath ceremony to be held Speaker to be selected tomorrow
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड का कहर, 5 दिसंबर तक पारा गिरने की चेतावनी
    Next Article कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, लगातार दूसरे महीने घटी कीमतें

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र कल से, फूलों से सजाया गया भवन परिसर

    November 30, 2025
    बिहार

    कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटा टेम्पो, 12 साल के बच्चे की मौ’त

    November 30, 2025
    बिहार

    पटना में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, बुलडोजर से दुकानें और ठेले हटाए गए

    November 30, 2025
    Latest Posts

    वन विभाग ने रामनगर से शुरू किया हाथी प्रभावित गांवों में सोलर फेंसिंग

    December 1, 2025

    झारखंड में सभी 48 नगर निकायों के चुनाव एक ही चरण में होंगे

    December 1, 2025

    कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, लगातार दूसरे महीने घटी कीमतें

    December 1, 2025

    बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन आज, सभी विधायक लेंगे शपथ

    December 1, 2025

    झारखंड में ठंड का कहर, 5 दिसंबर तक पारा गिरने की चेतावनी

    December 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.