Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जीवन को खुशियों से भरने के लिए अगले साल इन 3 चीजों से बनाएं दूरी!
    देश

    जीवन को खुशियों से भरने के लिए अगले साल इन 3 चीजों से बनाएं दूरी!

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: वर्ष 2024 खत्म होने को आया और हम सब 2025 के स्वागत को तैयार है! हर सूर्योदय क्षितिज को सुंदर रंगों से सजा देता है, उसी प्रकार यह नूतन वर्ष तुम सब पर आनंद, शांति, प्रेम, समृद्धि, सौभाग्य एवं अन्य भौतिक व आध्यात्मिक संपदा की अनूठी सुंदरता की वर्षा करे! विश्व के कई देश युद्धों व प्राकृतिक आपदाओं के चलते मुसीबत में हैं। प्रार्थना है कि नया वर्ष इन देशों में शांति लेकर आए।

    प्रत्येक व्यक्ति से समाज बनता है। व्यक्ति से राष्ट्र बनता है और राष्ट्रों से विश्व। हम अविवेकी बोल बोलेंगे तो युद्ध जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं! जीवन के हर पहलू में सावधानी बरतनी चाहिए- अपने श्वास-प्रश्वास, देखने, स्पर्श करने, सोचने और भावनाओं में..। यही विवेक ही सच्ची जागरूकता है।

    हम भौतिक जगत में कई वस्तुओं के प्रति आकर्षित होते हैं। किसी भी वस्तु को सुंदर या आकर्षक हमारा अपना मन और मनोभाव बनाता है। हम उनसे आनंद और संतोष की आशा करते हैं। किंतु उनसे प्राप्त सुख क्षणिक होता है। शीघ्र ही उनका आकर्षण फीका पड़ जाता है और हम किसी और वस्तु की इच्छा करने लगते हैं। अगली वस्तु की प्राप्ति के बाद, उसकी भी प्रसन्नता समाप्त। शीघ्र ही हम नई वस्तु से भी ऊब जाते हैं। वही वस्तु दुख का कारण बन सकती है।

    जीवन-यात्रा का अर्थ ही अपने भीतर नित्य आनंद को पा लेना है। हमारे निरंतर जन्म-मृत्यु का हेतु यही है। इसीलिए काल चक्र चलता रहता है। सप्ताह, मास, ऋतुएं और दशक आते-जाते रहते हैं। जिन्होंने गलतियां की, उन्हें सुधारने का अवसर मिलता है। जो लोग सत्कर्म करना भूल ही गए हैं, उन्हें दूसरा अवसर दिया जाता है, ताकि बीते कल से बेहतर समाज और आज से बेहतर आने वाले कल के निर्माण का अवसर मिले।

    हर क्षेत्र में विकास और प्रगति का अवसर मिले। जन्मों के प्रवाह द्वारा हमें अपनी प्रगति एवं उत्थान के असंख्य अवसर प्रदान किए जाते हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य ही है: ईश्वर द्वारा उपहार-स्वरूप प्रदत्त इस जीवन को पूर्णता तक ले चलना। यह हर मानव-जन्म का लक्ष्य है।

    घृणा, ईर्ष्या-द्वेष जैसे दुर्गुणों को हटाकर हम अपने दिलों में प्रेम, विश्वास और सहयोग जैसे गुणों को स्थापित करने का प्रयास करें तो जीवन निर्विघ्न बहती नदी सा हो जाएगा। इस नए वर्ष में हमारा मन शांत, निर्भय, तनाव-मुक्त, घृणा-मुक्त और क्रोध-मुक्त हो!

     

     

     

     

    dharam dharam updates health lifestyle New Year new year resolution News news updates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान से तालुक रखते है मनमोहन सिंह, शिक्षा भी प्राप्त की वही से… 
    Next Article मंत्री शिल्पी तिर्की ने कृषि भवन में औचक निरीक्षण किया, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दिए दिशा-निर्देश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में भीषण आग, 1300 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

    June 16, 2025
    Latest Posts

    होटल में शराब पार्टी कर रहे 17 युवक गिरफ्तार, होटल मालिक पर इनाम घोषित

    June 16, 2025

    MGM में बढ़ता लापरवाही का मंजर, नये भवन में बर्न वार्ड को मिले सिर्फ 5 बेड…

    June 16, 2025

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025

    जमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव

    June 16, 2025

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का मिला श’व

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.