Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»16 को बसंत पंचमी, बाबा पर चढ़ेगा तिलक, मिथिलांचल के भक्तों से पटा मंदिर क्षेत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    16 को बसंत पंचमी, बाबा पर चढ़ेगा तिलक, मिथिलांचल के भक्तों से पटा मंदिर क्षेत्र

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। बसंत पंचमी 16 फरवरी को मनाया जाना है। इस दिन बाबा को तिलक चढ़ाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन बाबा का विवाह होता है। परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी पर बाबा को तिलक चढ़ाने हजारों की संख्या में मिथिलांचल से भक्त देवघर पहुंच चुके हैं। मिथिला से आये भक्त बसंत पंचमी के दिन बाबा का तिलक कर अबीर चढ़ाते है।

    इसे लेकर अभी से ही बाबा नगरी में मिथिलांचल से भक्तों का आना प्रारंभ हो गया है। बाबा पर तिलक चढ़ाने के साथ ही मिथिला की होली भी प्रारंभ हो जाएगी। देवनगरी का यह सबसे प्राचीन मेला माना जाता है। विशेष प्रकार के कांवर, वेशभूषा और भाषा से अलग पहचान रखने वाले ये मिथिलावासी अपने को बाबा का संबंधी मानते हैं। इसी नाते बसंत पंचमी के दिन बाबा के तिलकोत्सव में शामिल होने देवघर आते हैं। इन्हें तिलकहरु कहते है। तिलकोत्सव मनाने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

    मिथिलावासियों का मानना है कि माता पार्वती, सती, एवं माता सीता हिमालय पर्वत की सीमा की थीं और मिथिला हिमालय की सीमा में है और माता पार्वती मिथिला की बेटी है। इसलिए मिथिलावासी लड़की पक्ष की तरफ से आते हुए तिलकोत्सव मनाते हैं। कई टोलियों में आये ये मिथिलावासी शहर के कई जगहो पर इकठ्ठा होते हैं। मिथिलावासी बड़ी श्रद्धा से पूजा-पाठ, पारंपरिक भजन-कीर्तन कर बसंत पंचमी के दिन बाबा का तिलकोत्सव मनाते हैं। इसी खुशी में आपस में अबीर-गुलाल खेल कर खुशियां बांटते हैं और एक दुसरे को बधाइयां देते हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो सगी मूकबधिर बहन को नही मिल रहा कोई सरकारी लाभ, 40 वर्षों से दोनों का भरण-पोषण कर रहे माँ-बाप
    Next Article बिहार : पश्चिम चंपारण में पूर्व जिला पार्षद की हत्या के मामले में विधायक समेत तीन पर प्राथमिकी

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025
    झारखंड

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

    August 21, 2025

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.