Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 2:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टाइगर रिजर्व और बेतला पार्क मानसून में रहेंगे बंद, 1 जुलाई से लागू होगा फैसला
    झारखंड

    टाइगर रिजर्व और बेतला पार्क मानसून में रहेंगे बंद, 1 जुलाई से लागू होगा फैसला

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: पलामू जिले के पलामू टाइगर रिजर्व और इसके अंतर्गत आने वाले बेतला नेशनल पार्क में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यह निर्णय हर साल की तरह इस बार भी मानसून के दौरान वन्य जीवों की सुरक्षा और प्रजनन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    मानसून का समय बाघों और अन्य जंगली जानवरों के लिए प्रजनन काल होता है। ऐसे में उन्हें शांत और संरक्षित वातावरण की जरूरत होती है। पर्यटन के कारण होने वाले शोर-शराबे और इंसानी दखल से उनका स्वाभाविक व्यवहार प्रभावित हो सकता है। यही कारण है कि इन महीनों में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है।

    पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि इस दौरान गश्त और निगरानी को भी पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त वनकर्मी तैनात किए जाएंगे और प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल गश्त की जाएगी ताकि किसी भी तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

    मानसून में वर्षा के चलते पार्क के भीतर की सड़कें और रास्ते भी खराब हो जाते हैं। नदियां और नाले उफान पर रहते हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह बंदी जरूरी मानी जाती है।

    फिलहाल टाइगर रिजर्व में 4 से 6 बाघों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। ये बाघ झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक घूमते हैं। उनके प्राकृतिक मूवमेंट को बनाए रखने के लिए भी इस दौरान मानव गतिविधियों को सीमित करना जरूरी होता है।

    बेतला नेशनल पार्क, जो कि पलामू टाइगर रिजर्व का ही हिस्सा है, हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक सालाना करीब 40,000 पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते हैं। लेकिन 1 जुलाई से 30 सितंबर तक यह पूरी तरह बंद रहेगा और किसी को भी पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

     

    decision will be implemented from July 1 Tiger Reserve and Betla Park will remain closed during monsoon
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में दिनदहाड़े व्यापारी को मा’री गो’ली, हालत गंभीर
    Next Article स्कूलों में मनमाने फीस पर लगाम लगाने की मांग, दिल्ली जैसा रूल लागू करे सरकार…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर रेल मंडल में अगस्त में कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

    July 30, 2025
    झारखंड

    कडरू को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने शुरू की जांच

    July 30, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल में अगस्त में कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

    July 30, 2025

    यूनियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, मीटर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

    July 30, 2025

    कडरू को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने शुरू की जांच

    July 30, 2025

    सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    July 30, 2025

    सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.